पटना: सोनिया गांधी ने अपनी नयी प्रकाशित किताब में कहा है कि नीतीश कुमार इंडिया ब्लॉक छोड़ने का बहाना खोज रहे थे। वे निरर्थक बहाना बना कर विपक्षी गठबंधन से अलग हुए। इसके पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी सोनिया गांधी ने कहा था, भगवान का शुक्र है कि वे (नीतीश कुमार) चले गये। उनका जाना इंडिया ब्लॉक के लिए अच्छा ही रहा। जदयू ने सोनिया गांधी की इन टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे तथ्यों से परे और ओछी राजनीति बताया है। ऐसे में अब यह जानना जरूरी है कि आखिर नीतीश कुमार ने कब इंडिया ब्लॉक छोड़ने का मन बनाया था? उनके बाहर निकलने की वजह क्या था? क्या नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से बाहर निकलने का बहाना खोज रहे थे या फिर उन्हें निकलने के लिए बाध्य किया गया?




इंडिया ब्लॉक का मूल विचार नीतीश कुमार काइंडिया ब्लॉक के निर्माण का पहला विचार के मन में आया था। 25 सितम्बर 2022 को हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें देश से कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे। इनमें नीतीश कुमार, तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शरद पवार, सीताराम येचुरी प्रमुख थे। इसी रैली में नीतीश कुमार ने कहा था, मैं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को एक साथ आने का आग्रह करूंगा, फिर वे (भाजपा) बुरी तरह हार जाएंगे। मुख्य गठबंधन बनेगा, मिल कर आगे बढ़ेंगे। सभी से बात हो रही है। मेरी अपनी कोई इच्छा नहीं है, देश का विकास हो। उस समय इंडिया ब्लॉक का नाम तो नहीं था लेकिन नीतीश कुमार की यही अपील इसका मौलिक विचार था।




लालू के साथ सोनिया गांधी से मिले नीतीश कुमारनीतीश कुमार ने अपने इस भाषण के तुरंत बाद ही विपक्षी एकता की पहल शुरू कर दी। 25 सितम्बर को ही वे हरियाणा से दिल्ली पहुंचे। लालू यादव भी उस समय दिल्ली में ही थे। नीतीश कुमार, लालू यादव को साथ लेकर सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंच गये। सोनिया गांधी के सामने भी नीतीश कुमार ने भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आने का विचार रखा। इस बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, 2024 में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों को आपसी मतभेद भुलाने होंगे। इस बैठक के बाद लालू यादव ने कहा था, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद फिर मिलने की बात कही थी।




23 जून को पहली बैठक पटना मेंइसके बाद 23 जून 2023 को नीतीश कुमार ने ही पहली बार विपक्षी दलों की बैठक पटना में आयोजित की। इसके बाद दूसरी बैठक 18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई जहां विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया ब्लॉक पड़ा। इससे स्पष्ट होता है कि इंडिया ब्लॉक का मूल विचार नीतीश कुमार का था और उन्होंने ही इसे संगठन के रूप में विकसित किया था। कई क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस से परहेज था लेकिन नीतीश कुमार ने ही सभी आशंकाओं को दूर कर कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन में शामिल किया था। यह हैरानी की बात है कि आज सोनिया गांधी नीतीश कुमार पर ही आरोप लगा रही है।




नीतीश कुमार नाराज क्यों हुए?आखिर कब और क्यों नीतीश कुमार इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपने ब्रेन चाइल्ड (इंडिया ब्लॉक) को ही छोड़ने का कठिन फैसला ले लिया? 13 जनवरी 2024 वह तारीख थी जब नीतीश कुमार इंडिया ब्लॉक से बेहद आहत हुए। इस दिन इंडिया ब्लॉक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग थी। इस बैठक में नीतीश कुमार ने शीट शेयरिंग में हो रही देरी पर नाखुशी जाहिर की। इसी दिन माना जा रहा था कि नीतीश कुमार का नाम इंडिया ब्लॉक के संयोजक के रूप में घोषित किया जाएगा। लेकिन राहुल गांधी ने कह दिया कि चूंकि इस बैठक में ममता बनर्जी नहीं हैं इसलिए उनसे सलाह करने के बाद ही संयोजक के नाम का ऐलान किया जाएगा। माना जाता है कि इसी बात से नीतीश कुमार नाराज हो गये। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार गुस्से का कारण 10 मिनट में ही यह मीटिंग छोड़ कर बाहर निकल गये।




नीतीश BJP के साथ आ गयेराहुल गांधी के इस कथन के 15 दिन बाद ही नीतीश कुमार ने राजद को सरकार से बाहर कर भाजपा के साथ नयी सरकार बना ली। इस तरह से नीतीश इंडिया गठबंधन से अलग हो गये। तब इंडिया गठबंधन छोड़ने पर नीतीश कुमार ने कहा था, हमने विपक्ष को एकजुट करने में बहुत मेहनत की। लेकिन उधर (कांग्रेस) से कुछ हो नहीं रहा था। जिस तरह से एक पार्टी (कांग्रेस) की तरफ से दावा किया जा रहा था वह हम लोगों को खराब लग रहा था। नीतीश कुमार ने अपने अलगाव के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया था।




कांग्रेस नेतृत्व हड़पना चाहती थी-जदयूबाद में जदयू के तत्कालीन महासचिव बतायी थी। उन्होंने कहा था, कांग्रेस का एक धड़ा इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहता था। 19 दिसंबर 2023 को जो बैठक हुई थी उसमें एक साजिश के तहत इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया गया था। इसके पहले मुम्बई की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ था कि अभी किसी का चेहरा आगे किये बिना ही इंडिया गठबंधन काम करेगा। लेकिन इस वादे को तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर ऐसा माहौल बना रहे हैं जैसे कि सहयोगी दल उनके कार्यकर्ता हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.