गोविंदा अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ, उनकी पत्नी सुनीता के साथ उनके मतभेदों की खबरें लगातार आती रहती हैं। दूसरी तरफ, वे सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गोविंदा फिल्म 'रूपा' में नजर आएंगे, जिसमें कोमल रानी स्वर्णकार लीड एक्ट्रेस हैं। इसी हीरोइन ने अब गोविंदा के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर करके खलबली भी मचा दी है।




गोविंदा और अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। अब, कोमल ने गोविंदा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा, कोमल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें फिल्म 'रूपा' की हैं। कोमल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'रूपा' की एक खूबसूरत झलक।'




रोमांटिक फोटोज पर राखी सावंत का रिएक्शनतस्वीरों में कोमल बैंगनी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। गोविंदा सफेद शर्ट, ब्लेजर और काले रंग की पैंट पहने हुए हैं। तस्वीरों में, वे दोनों एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर पोज़ देते हुए दिख रहे हैं। राखी सावंत ने कोमल की इन तस्वीरों पर भी कमेंट किया है। राखी सावंत ने गुस्से वाले इमोजी शेयर किए हैं।