काठमांडू: नेपाल में गुरुवार को एक पहाड़ी मार्ग से एक छोटी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ये लोग छठ पर घर लौट रहे थे। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में सुबह करीब पौने छह बजे हुई।






काठमांडू से सरलाही जा रही थी बससूचना अधिकारी के मुताबिक यह बस काठमांडू से सरलाही जा रही थी। बस भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका में भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क पर पहाड़ी से लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। मुख्य जिलाधिकारी बसंत अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में चालक समेत 14 लोगों की जान चली गयी एवं छह घायल यात्रियों को हेटौडा नगरपालिका क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






छठ मनाने गांव जा रहे थे लोगइस हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है। इस वाहन में दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले के लोग सवार थे, जो 'छठ' मनाने के लिए काठमांडू से अपने घर लौट रहे थे। इस साल यह त्योहार रविवार को है। छठ मुख्य रूप से नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों, यानी तराई में हिंदू समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.