न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मेयर जोहरान ममदानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मलबे के नीचे अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर बचावकर्मी लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। ममदानी ने बताया कि बुधवार दोपहर हुई इस घटना में तीन दमकलकर्मियों समेत कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं।
जोहरान ममदानी ने घटना पर दुख जतायामेयर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "इस हादसे में हुई अपूरणीय क्षति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवारों तथा प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' कुदाल और आरी लिए दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी लोगों की तलाश में रातभर मलबे के ढेर से रास्ते बनाते रहे। बचावकर्मी जीवित लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ले रहे हैं।
मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंकामेयर जोहरान ममदानी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति रही है और हालात तेजी से बदलते रहे हैं। मलबे के बीच बेहद सावधानी से रास्ता बनाना पड़ा, क्योंकि उसके नीचे खतरनाक खाली जगहें मौजूद थीं। इस तरह के बचाव अभियान के लिए ही न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।
इमारत ढहने के कारणों की जांच जारीइमारत ढहने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन न्यूयॉर्क शहर के भवन आयुक्त अहमद टिगानी ने बताया कि जब यह इमारत गिरी, उस समय बगल के एक खाली भूखंड पर नई इमारत बनाने के लिए श्रमिक खुदाई कर रहे थे। ममदानी ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग 250 दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दो लोगों की मौत की पुष्टि बुधवार को ही कर दी गई थी, जबकि अन्य छह लोगों की मौत की जानकारी बृहस्पतिवार को दी गई।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.