वाराणसी: काशी में म्युनिसिपल कमिश्‍नर पद पर तैनात हिमांशु नागपाल के नेतृत्‍व में वाराणसी नगर निगम को बेस्‍ट रिवर फ्रंट टाउन कैटगरी में देश भर में तीसरा स्‍थान मिला है। स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2025-2026 में वाराणसी को यह सम्‍मान मिला है। हिमांशु नागपाल ने बुधवार को नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया।




हिमांशु नागपाल 2019 बैच के आईएए अफसर हैं। वह मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस बने। अक्‍टूबर 2025 से वह वाराणसी में म्‍युनिसपल कमिश्‍नर के पद पर तैनात हैं। इससे पहले बनारस में ही सीडीओ थे। इससे पहले कानपुर और जौनपुर में जॉइंट मजिस्‍ट्रेट पद पर रहे। इस दौरान उन्‍होंने ऑपरेशन मुस्‍कान शुरू किया जिसकी बहुत तारीफ हुई। इस मिशन के तहत सड़कों, बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशनों पर भटकते बच्‍चों को उनके परिवार से मिलाया जाता था।



पिता के बाद बड़े भाई की मौत से टूट गए हिमांशु




हरियाणा के हिसार में पैदा हुए हिमांशु नागपाल स्‍कूल में हिंदी मीडियम से पढ़े। इसके बाद दिल्‍ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स किया। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्‍होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। ग्रेजुएशन के दौरान हिमांशु के पिता की मौत हो गई थी। कुछ ही महीनों बाद बड़े भाई का भी निधन हो गया। परिवार में हुए हादसों ने हिमांशु नागपाल को तोड़कर रख दिया।



ऑल इंडिया मिली थी 26वीं रैंक




हालात सुधरने पर हिमांशु ने पिता के सपने को पूरा करने की ठान ली। यूपीएससी परीक्षा 2018 में उनको ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल हुई। हिमांशु ने 10वीं में 80% और 12वीं में 97% मार्क्स हासिल किए थे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.