मुंबई: मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक 20 वर्षीय महिला को चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और डॉक्टरों को उसका बायां हाथ कोहनी के नीचे से काटना पड़ा। घटना 4 नवंबर की है। रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शादीशुदा है पीड़ितापुलिस के अनुसार, पीड़िता सुफिया शेख शादीशुदा है और नायगांव में रहती है। 4 नवंबर की शाम वह बोरीवली से विरार जाने के लिए लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण वह गलती से दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ गई। इसी डिब्बे में सफर कर रहे नायगांव पूर्व के वाकीपाड़ा निवासी जितेंद्र हिरमुखे ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी।
स्टेशन पर आरोपी ने ट्रेन से दिया धक्कापुलिस के मुताबिक, नायगांव स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच बहस था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया। वह दो डिब्बों के बीच की जगह में गिर गई। इसके बाद जैसे ही उसने उठने की कोशिश की, ट्रेन चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल रेफर किया गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए बायां हाथ कोहनी के नीचे से काटना पड़ा।
CCTV से पकड़ा गया आरोपीवारदात के बाद आरोपी चेहरे पर रुमाल बांधकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, भयंदर रेलवे पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे 53 साल का है और कैंसर से पीड़ित बताया गया है। भयंदर रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत तुंबाडा ने बताया कि अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.