नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कांग्रेस समर्थित NSUI और BJP समर्थित ABVP के बीच एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए। इन वायरल मैसेज में छात्राओं की प्रोफाइल के आधार पर 10 हजार से 30 हजार रुपये तक देने और एक NRI इन्वेस्टर ग्रुप के सदस्यों के साथ कॉन्सर्ट में शामिल होने की बात कही गई है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि ABVP जिस छात्र नेता का विरोध कर रही है। आखिर वो कौन हैं तो चलिए जानते हैं अनस खान के बारे में।
कौन हैं अनस खानअनस खान दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुजन कॉलेज में तीसरे वर्ष के पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। अनस खान को कॉलेज की प्रॉक्टोरियल कमिटी की शुरुआती जांच के बाद 1 फरवरी 2027 तक सस्पेंड कर दिया गया है। अनस पर आरोप है कि वह कॉलेज की छात्राओं को पैसे, तोहफे, वीआईपी टिकट और यात्रा का खर्च देने का लालच दे रहा था, ताकि वे अहमदाबाद में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में कुछ NRI क्लाइंट्स के साथ जा सकें
मामले में क्या है NSUI और ABVP का कहनामामले में ABVP ने एक पुराने नियुक्ति पत्र का हवाला देते हुए अनस को कॉलेज की NSUI इकाई का उपाध्यक्ष बताया है और मामले की निष्पक्ष जांच व सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, NSUI ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि अनस को DUSU चुनावों के दौरान ही अनुशासनहीनता के कारण संगठन से बाहर कर दिया गया था और उसके निजी कामों के लिए संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.