शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदर की अजीबोगरीब हरकत देखने को मिली। बंदर ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर पैसे जमा कराने जा रहे व्यक्ति की जेब से 81800 रुपये निकाले और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने पैकेट से एक-एक कर नोट नीचे फेंकने शुरू कर दिए। बंदर की इस हरकत को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बिखरता देखकर व्यक्ति के होश उड़ गए।
जानें पूरा मामलाजानकारी के अनुसार, व्यक्ति 81,800 रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान बंदर ने उसकी जेब से रुपयों का पैकेट निकाल लिया और पेड़ पर जा बैठा। इसके बाद बंदर पैकेट से नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते पेड़ के आसपास नोट बिखर गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यक्ति को परेशान देखकर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसकी मदद की। सभी ने पेड़ के नीचे बिखरे नोट इकट्ठा करने शुरू कर दिए।
500 रुपये के नोट भी फाड़ेकाफी मशक्कत के बाद ज्यादातर पैसे मिल गए, लेकिन पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक करीब 1500 रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया। बंदर ने कुछ 500 रुपये के नोटों को फाड़ भी दिया। इस घटना के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। बंदर की इस हरकत से वहां से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि शिमला में बंदर की संख्या काफी है। यहां अक्सर बंदरों से जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं। एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.