हैदराबाद : सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नाती एनवी सुभाष ने झूठ का पुलिंदा बताया है। एनवी सुभाष ने कहा कि गांधी परिवार जानबूझकर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्ह राव के योगदान को नजर अंदाज करता रहा है। नरसिम्ह राव भारत में आर्थिक सुधारों के जनक रहे, फिर भी सोनिया गांधी ने उनके योगदानों का जिक्र नहीं किया। बता दें कि सोनिया गांधी के संस्मरण रिलीज होने के बाद कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे।




राव को अनदेखा करती है गांधी फैमिलीएनवी सुभाष पीवी नरसिम्हा राव के दामाद एन. वेंकट किशन राव के बेटे हैं। अभी वह बीजेपी की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता हैं। एनवी सुभाष ने सोनिया गांधी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी और देश के लिए राव के योगदान को जानबूझकर अनदेखा किया है। उन्होंने कहा कि राव फैमिली के लिए यह कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं है कि किताब में पूर्व प्रधानमंत्री का जिक्र नहीं है। गांधी परिवार की यह पुरानी आदत रही है कि वे अपने ही नेताओं को अनदेखा करते हैं और उन्हें कमतर दिखाते हैं, ताकि गांधी परिवार के सदस्यों अहमियत बनी रहे।










मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री किसने चुना?पूर्व प्रधानमंत्री के नाती ने कहा कि नरसिम्हा राव दक्षिण भारत से आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री थे। वह भारत में आर्थिक सुधारों के जनक रहे। उनके बिना क्या भारत उन सुधारों को हासिल कर पाता? डॉ. मनमोहन सिंह का सम्मान करता हूं, लेकिन यह याद रखना होगा कि नरसिम्हा राव ने ही उन्हें वित्त मंत्री चुना था। नरसिम्हा राव ने कांग्रेस के भीतर से हो रही आलोचनाओं के बावजूद आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था। उन्होंने सवालिया लहजे कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस और देश के लिए उनके योगदान को मानने से क्यों इनकार करती हैं? राजीव गांधी की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखने में भी उन्होंने मदद की थी।




किताब में विरोधाभास होने का दावाएनवी सुभाष ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में गांधी परिवार के कार्यकाल से जुड़ी ऐतिहासिक गलतियां हैं। आपातकाल को लेकर भी गलत जानकारी दी गई है। किताब में काफी असमानता और विरोधाभास देखने को मिलते हैं। उदाहरण देते हुए सुभाष ने कहा कि एक तरफ तो वह (सोनिया गांधी) कहती हैं कि वह नहीं चाहती थीं कि उनके पति दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजनीति में आएं और दूसरी तरफ वह खुद अपने बच्चों को मुख्यधारा की राजनीति में लाती हैं। भविष्य में अपने नाती-पोतियों को भी लाने वाली हैं। तो यह पाखंड है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.