लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और यूपी के नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है। सन 2024 में सांसद बनने के बाद से चंद्रशेखर की दौलत में दो साल में करीब दो गुनी हो गई है। उनके पास करीब 60 लाख रुपये का सोना है।
तीसरा गठबंधन ' सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 'असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को लखनऊ में गठबंधन करने का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया। ओवैसी ने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ओवैसी ने यूपी के इस तीसरे गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है। उन्होंने कहा कि, चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। जब चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे तब हम उन बदलावों को लागू कर सकेंगे जिनकी हमने कल्पना की है। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बताया है।
2024 में चंद्रशेखर के पास करीब 40 लाख की दौलत थीचंद्रशेखर आजाद की ओर से सन 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास तब 39,86,581 रुपये की कुल संपत्ति थी। उन्होंने वर्ष 2021-2022 में 4,30,000 रुपये और 2022-2023 में कुल 4,90,920 रुपये कमाए की आय अर्जित की थी। उस समय उनके बैंक खातों में 6,25,411 रुपये जमा थे। उन्होंने 28,168 एलआईसी में जमा किए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके पास 27,00,000 रुपये का सोना है।
दो साल में दोगुनी कीमत का हो गया सोनाचंद्रशेखर आजाद के पास सन 2024 में कुल 50 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम गोल्ड था। उस समय सोने की कीमत करीब 60 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। इसलिए उन्होंने इसकी कुल कीमत 27 लाख रुपये बताई थी। अब राष्ट्रीय औसत दर के मुताबिक प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये है। इस हिसाब से 450 ग्राम 24 कैरेट सोने की अनुमानित कीमत करीब 63,37,800 और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58,04,550 रुपये है।
अब चंद्रशेखर के पास 76 लाख से अधिक की संपत्तिअब चंद्रशेखर आजाद के पास कम से कम 76,24, 381 रुपये की संपत्ति है। उनकी दौलत दो साल में करीब दोगुनी हो गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट से पता चलता है कि आजाद समाज पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह सभी मामले सहारनपुर में दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्ष का इंडिया गठबंधन है। इन दोनों के साथ अब ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का तीसरा गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा भी विधानसभा चुनाव में उतरेगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.