इंदौर: देश के स्वच्छ शहरों की सूची आ गई है। इंदौर अब देश का सबसे साफ शहर नहीं रहा है। नवी मुंबई में अब देश का सबसे क्लिन शहर हो गया है। आठ सालों से लगातार नंबर वन रहे इंदौर को आखिर नवी मुंबई ने कैसे पछाड़ा है।






दूसरे नंबर पर है सूरतस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सूरत दूसरे नंबर पर है और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर है। वहीं, मध्य प्रदेश में नदी किनारे बसे शहरों में सबसे स्वच्छ है। हिमालयी शहरों में रुद्रपुर सबसे साफ है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सबसे साफ ग्रेटर विशाखापत्तनम है। वहीं, तीन से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में उज्जैन सबसे साफ है।






आठ सालों से नंबर वन था इंदौरदरअसल, देश के साफ शहरों की सूची में आठ सालों से इंदौर नंबर वन था। देश के अन्य राज्यों में इंदौर का उदाहरण दिया जाता था। लेकिन भागीरथपुरा दूषित जल कांड ने की छवि खराब की। इसके बाद स्वच्छ शहर का ताज इंदौर से छीन गया है। हालांकि नए शुरू किए गए स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत , इंदौर ने अपने सहयोगी शहर देपालपुर के साथ मिलकर मेंटर सिटी श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है।






कैसे तय हुआ सबसे स्वच्छ शहरनगरीय विकास मंत्रालय ने बताया कि 3000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने पूरे देश में जमीनी स्तर पर व्यापक मूल्यांकन किया, जिसमें रियल टाइम जीपीएस आधारित निगरानी का भी सहयोग लिया गया। इसमें कहा गया है कि सबूत जमा करने से लेकर सत्यापन तक, मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी रही है। साथ ही हर चरण में इसकी कड़ी गुणवत्ता जांच भी की गई।






ऐसे बना नंबर वनगौरतलब है कि नंबर वन बनने के लिए कई चीजों में सुधार करनी पड़ी है। सबसे पहले डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा की जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए मॉनिटरिंग की गई। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को रिसायकल करके औद्योगिक और बागवानी के कार्यों के लिए इस्तेमाल किया गया। सिटीजन ग्रीवेंस पोर्टल के जरिए सफाई संबंधित शिकायतों का समाधान किया गया। देश का पहला टेक्सटाइल वेस्ट प्लांट लगाया और पुराने कपड़ों की रिसाइक्लिंग शुरू की। जन भागीदारी से प्लास्टिक पर बैन लगाया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.