अल अमेरात: पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 141 रन बनाकर 21.5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान भी जारी रखा।
रिजवानुल्लाह ने झटके 5 विकेटपाकिस्तान की जीत के हीरो तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह रहे। उन्होंने 5.3 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सय्याम ने दो विकेट लिए, जबकि अली रजा, हसनैन अब्बास डार और अहमद हुसैन को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से अब्दुल्लाह अल मुही ने 45 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। रकीबुल होसैन ने 26 और ऑल रफी ने 20 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई।
हयाम खान और उस्मान खान ने दिलाई आसान जीत139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। हयाम खान और उस्मान खान ने पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर टीम की जीत लगभग तय कर दी। हयाम 72 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उस्मान खान ने अब्दुल कादिर के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उस्मान 54 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल कादिर ने 5 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए।
अजेय रहा है पाकिस्तानपाकिस्तान ने 28.1 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। टीम ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में यूएई को 9 विकेट, भारत को 3 विकेट और नेपाल को 101 रन से हराया था। इस तरह पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भी जीत दर्ज की।
भारत से हो सकता है फाइनलपाकिस्तान का सामना अब 14 नवंबर को होने वाले फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है तो खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान और भारत के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।