वॉशिंगटन: भारत की विकास की रफ्तार देखकर अमेरिकी एक्सपर्ट नोह स्मिथ ने लिखा है कि 'दुनिया की नजरों से दूरे, शोर शराबे से दूर भारत चमत्कार कर रहा है।' उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि चीन की विकास को लेकर मैं निराशावादी रहा हूं लेकिन भारत जिस तरीके से और जिस रफ्तार के विकास कर रहा है उसको लेकर मैं 'आशावादी' हूं। उन्होंने अपने लेख में भारत के विकास कार्यक्रम, विकास की रफ्तार की तुलना चीन से की है और लिखा है कि GDP और 'ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स', दोनों ही मामलों में भारत अभी उसी स्थिति में है जहां चीन 2000 के दशक के आखिर में था।






भारत की GDP को लेकर क्या अनुमान लगाए गये हैं?

  • IMF ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

  • विश्व बैंक ने अपने ताजा आकलन में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है।

  • रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

  • SBI रिसर्च के मुताबिक मजबूत खपत और निवेश के चलते चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.8% रह सकती है।

  • भारत ने 2047 तक जब आजादी की सौवीं सालगिरह मनाई जाएगी उस वक्त कर विकसित भारत बनने का लक्ष्य रखा है। अर्थव्यवस्था का आकार 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

  • प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने भविष्यवाणी की है कि इस सदी के अंत यानी 2100 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

उन्होंने लिखा है कि असल में चीन की विकास की यात्रा भूला दी गई है लेकिन 2000 के दशक में वो भारत की तरह ही था। वहां शहरों में धुएं भरे रहते थे और ग्रामीण इलाके गरीबी से डूबे थे। अर्थव्यवस्था काफी सस्ते मजदूरों से चल रही थी लेकिन अब भारत के सामने चुनौती ये है कि वो ऐसा ही विकास करे जैसा चीन ने किया था। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, रेल नेटवर्क, आवास और ऊर्जा के संसाधन तैयार करना।




नोह स्मिथ ने डेवलपमेंट प्रोग्राम की तारीफ करते हुए लिखा है कि अपनी एक बड़ी आबाजी को गरीबी रेखा से बाहर निकाल लेना असल में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लिखा है कि चीन से इतर भारत ने अपने विकास कार्यक्रम में असमानता को काफी हद तक दूर रखा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि मोदी के फोकस में हमेशा से विकास के कार्यक्रम रहे हैं और उनकी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किए हैं।






चीन की तुलना में भारत का विकास दर कैसा है?नोह स्मिथ ने अपने लेख में लिखा है कि भारत की विकास दर उतनी तेज नहीं है जितनी चीन की तब थी जब चीन की प्रति व्यक्ति GDP 10,000 डॉलर थी। 2000 के दशक के आखिर और 2010 के दशक की शुरुआत में, चीन की विकास दर लगभग दोहरे अंकों में थी। 2014 तक चीन की विकास दर धीमी होकर भारत की मौजूदा दर के स्तर पर नहीं आई थी। उस समय चीन, आज के भारत के मुकाबले 40% ज्यादा अमीर था। लेकिन 6.5% की विकास दर भी काफी अच्छी है इसका मतलब है कि हर दशक में जीवन स्तर लगभग दोगुना हो सकता है।




ब्लूमबर्ग का अनुमान है कि भारत की विकास दर और तेज होगी और इस दशक के अंत तक 8% तक पहुंच जाएगी। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नीलकंठ मिश्रा का कहना है कि महामारी की मंदी से भारत की रिकवरी अभी पूरी नहीं हुई है इसलिए विकास दर को और तेज करने की काफी गुंजाइश है। यानि आप उम्मीद कर सकते हैं कि इस तरह की विकास दर भारतीय समाज और संस्कृति के हर हिस्से को बदल देगी और ऐसा ही होता हुआ दिख भी रहा है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.