नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के बेहद भरोसेमंद सैम पित्रोदा यूं तो मोदी सरकार और बीजेपी के कट्टर विरोधियों में गिने जाते हैं। लेकिन, इस बार निजी तौर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है और व्यक्तिगत तौर पर उन्हें बहुत ही अच्छा इंसान बताया है। सैम पित्रोदा की ओर से इस तरह की तारीफ सुनकर पीएम मोदी ने भी फौरन प्रतिक्रिया दी है और उन्हें और उनकी पत्नी को दिवाली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया सैम पित्रोदा की बातें सुनकर बहुत ही हिला हुआ है।






सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी को शुभकामनाएंइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की जिस तरह से सराहना की है, उसके बाद उन्होंने भी उन्हें जवाब दिया है और अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी अंजना बेन को त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं।











सैम पित्रोदा ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफदरअसल, एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता ने विचारधारा से अलग हटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी प्रशंसा की है और उनके प्रति अपना बहुत ही अधिक सम्मान जताया है।









पीएम मोदी से मेरी खूब बनती है- सैम पित्रोदाउन्होंने कहा कि 'कोई संदेह नहीं है कि वे बहुत ही अच्छे वक्ता और कड़ी मेहनत करने वाले इंसान हैं और हमारी आपस में खूब बनती है। हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मुद्दे नहीं हैं।'









'सैम पित्रोदा तो धुरंधर निकला'सैम पित्रोदा जैसे नेता की ओर से अपने कट्टर सियासी विरोधी प्रधानमंत्री के लिए इस तरह बातें कहे जाने पर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मसलन, बीफिटिंगफैक्ट्स नाम का एक हैंडल लिखता है, 'सैम पित्रोदा तो धुरंधर निकला।' कोई उन्हें 'हमजा-अली-पित्रोदा' कह रहा है। रिचा द्विवेदी नाम का एक हैंडल पर लिखा गया है, 'सैम भाई। इसे कहते हैं गुजराती भाईचारा!'






सैम पित्रोदा की बातों से राहुल गांधी को लगेगा झटका?सैम पित्रोदा का कहना है कि विश्व को देखने का पीएम मोदी का नजरिया और उनकी विचारधारा को लेकर उनका जरूर मतभेद रहा है। उनके मुताबिक, 'वह एक अलग मुद्दा है और इससे व्यक्तिगत संबंधों पर फर्क नहीं पड़ता। यह विचारों के खिलाफ है। और ये दोनों अलग चीजें हैं। मैं मोदी से असहमत हो सकता हूं, लेकिन उनके साथ डिनर भी कर सकता हूं और हंस भी सकता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।' पित्रोदा ने जो कुछ कहा है, वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए राजनीतिक झटके से कम नहीं है, खासकर जब वे अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं और उसकी घोषणा भी पित्रोदा ने ही की है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.