रांचीः झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में छानबीन के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रांची दौरे पर हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। सीएम के निर्देश के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छानबीन की जिम्मेदारी सीबीआई सौंप दी जाएगी और उम्मीद की जा रही है कि सीबीआई की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जल्द ही छानबीन शुरू कर जाएगी।
विजया रहाटकर अधिकारियों से करेंगी मुलाकातउधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर तथा महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े अन्य मामलों पर चर्चा के लिए बुधवार को रांची में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत ने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर लाइवआकर राज्य सरकार और जमीन के दलालों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच के निर्देशनिशा भगत के माता-पिता ने उनकी मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाते हुए घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग की है। झारखंड के ने भगत की मौत के मामले की मंगलवार को सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इससे कुछ घंटे पहले ही साजिश के आरोपों के बीच पिठोरिया थाने के प्रभारी को पद से हटा दिया गया था।
महिला आयोग ने 7 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दियाइससे पहले ने सात नवंबर को मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर जांच सुनिश्चित करने और मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सात दिन में सौंपने का निर्देश दिया था। निशा भगत की मां देविका ने आरोप लगाया था कि आदिवासी नेता अजय तिर्की और उनके सहयोगियों के दबाव तथा धमकियों के कारण उनकी बेटी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई थी।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.