सागर: गोमाता की जमीन को भू-माफिया से मुक्त कराने जब 171 बार मिन्नतों के बाद भी जब सिस्टम नहीं जागा, तो सागर के हरकिशन सेन ने विरोध का ऐसा नायाब तरीका निकाला जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए। 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर कलेक्टर के दर पहुंचे थे। उनका यह ज्ञापन देखकर ही अधिकारी अवाक रह गए। फिर तपाक से बोले, चिंता न करें बुल्डोजर अब जरूर चलेगा।




सागर में गोचर भूमि से की मांग को लेकर एक शख्स की अनोखी पहल चर्चा में है। प्रशासन के सामने अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए हरकिशन सेन करीब 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। ज्ञापन की लंबाई देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उनका दावा है कि गोचर भूमि को कब्जों से मुक्त कराने के लिए वह अब तक 171 बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।




छह तहसीलों में गोचर भूमि पर कब्जे का मुद्दा उठायाहरकिशन सेन ने अपने ज्ञापन में सागर जिले की बीना, खुरई, मालथौन, बंडा, राहतगढ़ और नरयावली सहित कई तहसीलों में गोचर भूमि पर कथित अतिक्रमण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा क्रमांक 00003 का हवाला देते हुए गोचर भूमि के साथ शासकीय और अशासकीय गौशालाओं के लिए निर्धारित जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। उनका कहना है कि जिले के गांवों में गोचर भूमि की पहचान कराई जाए और जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।




3614 एकड़ में दोबारा गौ अभयारण्य बनाने की मांगइस ज्ञापन में बीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। हरकिशन सेन ने यहां करीब 3614 एकड़ जमीन पर दोबारा गौ अभयारण्य विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। आवेदक के मुताबिक, अंग्रेजों के समय इस स्थान पर गौ अभयारण्य हुआ करता था। उनका सुझाव है कि इसी जमीन पर फिर से गौ अभयारण्य स्थापित किया जाए, ताकि गायों को सुरक्षित आश्रय और पर्याप्त चरागाह मिल सके।




गोचर भूमि होते हुए भी सड़कों पर भटक रहीं गायेंहरकिशन सेन का कहना है कि जिले में हजारों एकड़ गोचर भूमि होने के बावजूद गायों को चारा और सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। वे सड़कों पर भूखी-प्यासी भटकती हैं और कई बार सड़क है। उन्होंने प्रशासन से सवाल उठाया कि जब भूमाफिया और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो गोचर भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती?




171 शिकायतों के बाद अब कार्रवाई का इंतजार

  • आवेदक के अनुसार, वह इस मुद्दे पर 171 बार ज्ञापन दे चुका है।

  • जिले की कई तहसीलों में गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।

  • प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


अब 200 फीट लंबे ज्ञापन के साथ एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हरकिशन सेन को प्रशासन के आश्वासन से उम्मीद है। हालांकि, असली सवाल यही है कि 171 बार की गई शिकायतों और इस अनोखे विरोध के बाद क्या गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए वास्तव में कोई ठोस अभियान शुरू होगा?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.