भोपाल: मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में त्रिदिवसीय जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 14, 15 और 16 नवंबर को होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम मोहन यादव राज्यस्तरीय समारोह में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 को धार और जोबट, 16 नवंबर को खंडवा में मौजूद रहेंगे। धार के कार्यक्रम में वीसी के जरिए पीएम मोदी भी जुड़ेंगे।






धार के कार्यक्रम में पीएम मोदी भी जुड़ेंगी15 नवंबर को धार में बड़ा कार्यक्रम होगा। और सीएम मोहन भी यहां पहुंचेगे। मोहन यादव धार में रोड शो भी करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों के बीच जाएंगे और शासकीय योजनाओं के बारे में फीडबैक लेंगे। पीएम मोदी भी लोगों को वीसी के जरिए संबोधित करेंगे।






दो जिलों की बदलेगी तस्वीरइसके साथ ही जनजातीय बहुल में नवनिर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण करेंगे। मां नर्मदा के जल से सिंचित होने वाली यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना धार और आलीराजपुर दो जिलों के कुल 126 गांवों के किसानों के लिए खेती-किसानी की समृद्धि और नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।






क्या है डही इरीगेशन प्रोजेक्टडही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट से धार जिले के 84 और के 42 गांवों की लगभग 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को रबी मौसम में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लगभग 1 लाख 26 हजार किसान लाभान्वित होंगे। परियोजना के जरिए 166.51 मिलियन घनमीटर जल उद्वहन कर 47000 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना के संचालन के लिए 58.87 मेगावाट विद्युत म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा कुक्षी तहसील क्षेत्र में स्थित 220 केवी अति उच्च दाब सुसारी सब-स्टेशन तथा जोबट स्थित 132 केवी सब-स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। परियोजना से धार जिले की कुक्षी तहसील क्षेत्र में 13,180 हेक्टेयर एवं डही तहसील क्षेत्र में 15,895 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसी परियोजना से आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील क्षेत्र में 15,963 हेक्टेयर, सोण्डवा तहसील क्षेत्र में 1,759 हेक्टेयर एवं आलीराजपुर तहसील क्षेत्र में 1,958 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की स्थायी सुविधा का लाभ मिलेगा।






1353 करोड़ रुपए लगेकरीब 1353.18 करोड़ रुपए की लागत से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इस परियोजना का निर्माण कार्य 30 जून 2026 को पूरा हो चुका है। वर्तमान में परीक्षण (टेस्टिंग) का काम चल रहा है। परियोजना की विशेषता इसकी आधुनिक तकनीक है। इसमें मां नर्मदा नदी से डही तहसील के ग्राम कातरखेड़ा के समीप निर्मित इंटेक संरचना के जरिए जल का उद्वहन कर अत्याधुनिक दबावयुक्त भूमिगत पाइपलाइन से यह जल किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पांच आधुनिक पम्प हाउसेस निर्मित किए गए हैं।






आधुनिक खेती का प्रशिक्षण इसके अंतर्गत 11 से 15 नवंबर तक परियोजना क्षेत्र की 85 ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल एवं कृषि पाठशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें किसानों को आधुनिक खेती के तौर-तरीकों, जल प्रबंधन, सिंचाई जल के प्रभावी उपयोग और फसल विविधीकरण के लाभों की जानकारी दी जाएगी।






सरकार ने दिए हैं निर्देशधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह के अलावा जिलों में भी विभिन्न कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स तथा जनजातीय कार्य एवं अनूसूचित जाति विकास विभाग के जिलाधिकारियों को 88 जनजातीय विकासखंडों में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजनों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। शासन ने सभी विभागीय हाई स्कूलों, हायर सेकंडरी स्कूलों, विशिष्ट विद्यालयों सहित छात्रावास एवं आश्रम शालाओं में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.