नोएडा: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नोएडा मेट्रो की एक्‍वा लाइन के विस्‍तार को मंजूरी दे दी है। एक्‍वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 04 तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इससे एनसीआर में काम करने वाले हजारों लोगों को हर रोज आवाजाही में मदद मिलने की उम्‍मीद है।




8.449 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।



सेक्‍टर 61 पर मिलेगी इंटरचेंज सुविधा




एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का विस्तार शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार का काम करेगी। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है। साथ ही, यह अधिक मांग वाले कॉरिडोर के साथ सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा, जिसमें नोएडा सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है।



अनुमानित बजट 2390 करोड़ रुपये




इस प्रोजेक्‍ट की अनुमानित लागत 2390 करोड़ रुपये है और इसका निर्माण चार साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस विस्‍तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के यात्रियों को दिल्‍ली मेट्रो से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नोएडा सेक्‍टर 61 पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।



नोएडा के ये प्रमुख इलाके आपस में जुड़ जाएंगे




एक्‍वा लाइन के विस्‍तार से नोएडा के प्रमुख क्षेत्र आपस में बेहतर ढंग से जुड़ जाएंगे। इन क्षेत्रों में गौर सिटी मॉल, H&S मॉल और ऑफिस स्पेस, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में ब्लू सैफायर मॉल और कमर्शियल स्पेस, नोएडा सेक्टर-51 में IKEA, और नोएडा सेक्टर-73 में एंथ्यूरियम मॉल, प्रमुख MNCs और IT हब, जैसे कि नोएडा सेक्टर-60 में टेक महिंद्रा और TCL टेक के ऑफिस, नोएडा सेक्टर-73 में ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड, और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में 'गोल्डन I' ऑफिस और कमर्शियल स्पेस आदि शामिल हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.