छोटे बच्चों को खाना खिलाना अक्सर माता-पिता के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई बच्चे खाना देखते ही मुंह बनाने लगते हैं, तो कुछ खाने से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब बच्चे अपनी पसंद की गिनी-चुनी चीजें ही खाना चाहते हैं और नई सब्जियां या फल देखते ही नखरे करने लगते हैं। खाने को लेकर बच्चों का यह रवैया पिकी ईटिंग कहलाता है। ऐसे में माता-पिता के लिए बच्चों की इस आदत को संभालना और उन्हें हेल्दी व पौष्टिक खाना खिलाना मुश्किल हो जाता है।






माता-पिता की इसी परेशानी को समझते हुए प्रेगाटिप्स और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम की ओर से मिलकर 19 नवंबर को एक ऑनलाइन वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट और बिहेवियर कोच और बेबी-लेड वीनिंग इंडिया की फाउंडर ऋद्धि वर्मा ayyagari बच्चों में पिकी ईटिंग की आदत के कारणों, उनके खान-पान से जुड़ी चुनौतियों और उन्हें सही पोषण देने के तरीकों पर विस्तार से बात करेंगी।





वर्कशॉप में इन जरूरी बातों पर होगी चर्चा

1: बच्चे खाने में नखरे क्यों करते हैं



चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट और बिहेवियर कोच ऋद्धि वर्मा बताएंगी कि छोटे बच्चे आख‍िर खाने-पीने में नखरे क्यों करने लगते हैं। इसके पीछे क्या वजहें होती हैं और माता-पिता की कौन-सी आदतें बच्चों की पिकी ईटिंग की समस्या को बढ़ा सकती हैं।



2: पिकी ईटर बच्चों को सही पोषण कैसे दें?




पिकी ईटर बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार कैसे दें, इस बारे में भी जरूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही, बच्चों के खाने में विविधता बनाए रखने, उनकी जरूरत के मुताबिक सही मात्रा (पोर्शन साइज) तय करने और हेल्दी फूड को उनकी डाइट में शामिल करने के लिए आसान टिप्स और रेसिपी भी बताई जाएंगी।



3: बच्चों का खाना खाने से मना करना कितना नॉर्मल है?




वर्कशॉप में छोटे बच्चों का खाना खाने से मना करना या कुछ खास चीजें ही पसंद करना कितना सामान्य है, यह भी समझाया जाएगा। जानें कि ऐसी स्थिति में माता-पिता को कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए, बच्चों के नखरों से कैसे निपटना चाहिए और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.