नई दिल्ली: भाई दूज का त्योहार पूरे देश में मनाया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी बहनों और भाइयों के साथ यह त्योहार मनाया। कई खिलाड़ियों ने इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। सुरेश रैना ने बहन और मां के साथ फोटो शेयर करते हुए खुद को किस्मत वाला बताया। वहीं, विराट कोहली की बहन ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए उनको भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। रिंकू सिंह और सुरेश रैना इस मौके पर बहनों के साथ थे और दोनों ने अच्छे से यह त्योहार मनाया। रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने भी उनके साथ भाई दूज मनाया और इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिंकू अपनी बहन को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, नेहा भी रिंकू को तिलक लगाती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में भाई-बहन का बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नेहा सिंह ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी भाई दूज भाई।' विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ने भी उनके साथ फोटो शेयर करते हुए भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ स्टोरी लगाई। इसमें वह विराट के साथ दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरे छोटे भाई को भाई दूज की शुभकामनाएं।' भावना ने स्टोरी में पंजाबी गाना भी लगाया था, जिसके बोले हैं, 'जुग-जुग जीवे रब्बा मेरा सोढ़ा वीर प्यारा।' सुरेश रैना ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'कुछ रिश्ते शब्दों से परे होते हैं, जो बिना शर्त प्यार, कभी न खत्म होने वाले आशीर्वाद और खूबसूरत यादों से भरे होते हैं। अपनी बहन और मां के साथ भाई दूज मनाकर सच में बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। उनका प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। हैप्पी भाई दूज!' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस मौके पर इंस्टाग्राम में एक स्टोरी शेयर कर सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। इस फोटो में भी पूजा की थाली नजर आ रही है, जिसमें दीपक और फूल के साथ पूजा की अन्य सामग्री रखी हुई है। इसके साथ ही भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए यह कामना की गई है कि भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.