नई दिल्ली: आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ भारत के लिए शतक ठोका। टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था। 19 साल के सलामी बल्लेबाज ने 160 रनों की पारी खेली। शुरुआत में पिच में गेंदबाजों के लिए मदद थी। तब आर्यवीर ने संभलकर बैटिंग की लेकिन नजरें जमने के बाद मन मुताबिक शॉट खेले। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।
आर्यवीर ने विराट से पूछे से सवालवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने एक बार विराट का इंटरव्यू भी लिया था। इसमें आर्यवीर ने विराट से पूछा था- जब आप छोटे थे, बड़े एक्साइटेड थे मेरे पापा से मिलने के लिए, तो उसकी कोई मेमरीज आपके पास हैं?
इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा, 'पहली बार मैं मिला था, हमारे एक दिल्ली में कोच हैं- मिस्टर अजीत चौधरी। वो आपके पापा के बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं और उनके साथ खेले भी हैं। तो वो मुझे जानते थे, वो हमारे स्टेट लेवल के कोच थे दो-तीन साल से। मैंने पहला डबल हंड्रेड बनाया था अंडर-17 क्रिकेट में, तो उन्होंने मुझे बोला कि यह फंक्शन है और यहां पर आज सहवाग जी आने वाले हैं, तो तेरे को मिलना है? तो मैंने बोला कि जरूर मिलना है। मैं बहुत एक्साइटेड हो गया था और मैं उनसे पहली बार मिला। मेरे पास फोटो भी है, वो मेरे को मिलवा रहे हैं, वो अजीत चौधरी हैं, उनका नाम है कोच।'
विराट कोहली ने इसके जवाब में कहा- इसीलिए मैं बोल रहा हूं कि हमेशा सोचो कि मैं कर लूंगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.