INSPIRE Rs 60000 Scholarship for Students : सरकार के साइंस एंड टेक्नोलाॅजी डिपार्टमेंट (DST) ने 'INSPIRE-SHE' स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को साइंस की फील्ड में हायर एजुकेशन और साइंटिस्ट रिसर्च में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 है।




INSPIRE स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन (SHE) योजना के तहत चुने गए छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो सालाना 60,000 रुपये होगी। यहां पूरी डिटेल दी जा रही है।




सालाना 60,000 रुपये की मिलेगी INSPIRE-SHE स्कॉलरशिपINSPIRE-SHE स्कॉलरशिप, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी के 'इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च' (INSPIRE) प्रोग्राम का हिस्सा है। इस योजना का उद्देश्य 12वीं पास मेधावी छात्रों को नेचुरल और बेसिक साइंसेस में UG और PG कोर्स करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह छात्रों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देती है। इस योजना के तहत पूरे देश से कुल 12,000 छात्रों का चयन किया जाएगा।




सेलेक्टेड छात्रों को की राशि 5 साल तक हर महीने 5,000 रुपये होगी। इसे सालाना किश्तों में 60,000 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा कोर्स के तीसरे और चौथे साल में रिसर्च के काम के लिए छात्रों को सालाना स्कॉलरशिप के अलावा 20,000 रुपये सालाना क अन्य स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।




INSPIRE-SHE Scholarship 2026: 5 मुख्य बातें

  • आवेदन की अंतिम तारीख- 7 दिसंबर 2026

  • आयु सीमा- 17 से 22 साल

  • 12वीं पास करने का साल- 2025

  • सालाना स्कॉलरशिप राशि- ₹60,000

  • चयनित छात्रों की संख्या- 12,000




INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?जो छात्र INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं-





  • आवेदकों की आयु 17 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।

  • छात्रों ने 2025 में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो।

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकन होना चाहिए।

  • छात्रों को नेचुरल और बेसिक साइंसेज में अंडरग्रेजुएट या इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट कोर्स करना चाहिए।

  • कोर्स में BSc, BS, इंटीग्रेटेड MSc और इंटीग्रेटेड MS प्रोग्राम शामिल हैं।




INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?जो छात्र इस करना चाहते हैं तो यहां दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-





  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाएं।

  • अब INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप आवेदन सेक्शन खोलें।

  • जरूरी जानकारी देकर रजिस्टर करें या लॉग इन करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।

  • आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सेव कर लें।

आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2026 है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संशोधित पात्रता शर्तों और स्कॉलरशिप दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.