कल का मौसम 12 नवंबर 2026: देश में तेजी से मौसम बदलने के बीच आईएमडी ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 12 नवंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 16 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बिगड़ने वाला है, इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं समुद्री इलाके से मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।




पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 14 नवंबर के आसपास भारी बारिश कराएगा। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 12 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...




देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनीमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 नवंबर को देश के 16 राज्यों दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस दौरान किसान के फसलों के नुकसान होने की संभावना है।




दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली(12 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 12 नवंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • यूपी(12 नवंबर- हल्की बारिश-सतही हवा का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ति, आजमगढ़, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़ और गोरखपुर में हल्की बारिश और सतही हवा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (12 नवंबर-बारिश- तेज हवा की चेतावनी): गया, पटना, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर में मध्यम बारिश-तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड(12-13 नवंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): बोकारो, पलामू, गुमला, धनबाद, सिमडेगा, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, दुमका और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (12 नवंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, चंपावत, उत्तर काशी और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल (12 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): बिलासपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन, मंडी और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मनाली में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर (12 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल,कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला और जम्मू में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।




पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल(12 नवंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, कालिम्पोंग और बांकुड़ा भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा।






पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब (12 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान (12-13 नवंबर-बारिश-आंधी कीचेतावनी): कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (12 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया, शहडोल, होशंगाबाद ग्वालियर, कटनी, अशोकनगर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया, शिवपुरी और मांडला में हल्की से मध्यम बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में कल यानी 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.