नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने माना है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने वह सम्मान नहीं दिया, जो पूर्व पीएम और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष होने के नाते उन्हें दिया जाना चाहिए था। कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी की किताब से जुड़ी सवालों के बीच पार्टी के अंदर का वह राज भी खोल दिया है, जिसके चलते कांग्रेस पर पूर्व पीएम की उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं।
'नरसिम्हा राव को कांग्रेस ने उचित सम्मान नहीं दिया'कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पार्टी नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी है। उन्होंने एक तरह से उन आरोपों की पुष्टि कर दी है, जो बीजेपी लगाती रही है।
बाबरी मस्जिद पर कांग्रेस में 'गुनहगार' बन गए थे रावउन्होंने इस बात से अनजान होने की बात कही है कि सोनिया गांधी ने इन बातों का जिक्र अपनी किताब में किया है या नहीं। उन्होंने कहा, 'तथ्य ये है कि हम में से बहुत से लोग बाबरी मस्जिद एपिसोड के लिए नरसिम्हा राव को जिम्मेदार मानते थे...लापरवाही या मिलीभगत दोनों चीजें थीं...वैसे यह कहना गलत होगा कि मिलीभगत थी, लेकिन कुछ लोगों की ओर से ऐसे आरोप लगाए गए थे।'
सोनिया गांधी को किन ताकतों की नाराजगी का डर था?उन्होंने लापरवाही की आशंका को लेकर कहा कि 'हो सकता है कि उन्होंने विपक्ष पर भरोसा किया कि वो कुछ नहीं करेंगे, और वे गलत साबित हुए या फिर उन्होंने ऐसा होने दिया। दोनों ही स्थिति में उनकी छवि खराब हुई थी, हिंदू-मुस्लिम और देश में मौजूद सांप्रदायिक परिस्थितियों को लेकर..।'
नरसिम्हा राव को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर आरोपबीजेपी कांग्रेस पार्टी और खासकर सोनिया गांधी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और देश के पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के निधन के बाद भी अपमानित करने का आरोप लगाती है। 8 मई, 2024 को लोकसभा चुनावों के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के करीमनगर रैली में यह आरोप लगा चुके हैं।
नरसिम्हा राव का निधन कब हुआपूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ था। तब देश में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार थी। तब सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करती थीं। उनका जन्म तत्कालीन आंध्र प्रदेश के करीम नगर में 28 जून, 1921 को हुआ था।