सोशल मीडिया पर Gen Z की लाइफस्टाइल देखकर लगता है कि इस पीढ़ी का ज्यादातर पैसा कैफे, ऑनलाइन शॉपिंग, घूमने-फिरने और महंगे गैजेट्स पर खर्च होता है. लेकिन एक नई स्टडी की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बता रही है.


भारत के युवा नौकरीपेशा लोगों का सबसे ज्यादा पैसा शॉपिंग या ट्रैवल पर नहीं, बल्कि बिजली-पानी के बिल, मोबाइल रिचार्ज, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, किराना और दूसरी रोज की जरूरतों पर खर्च हो रहा है. मतलब जिस Gen Z को अक्सर फिजूलखर्च माना जाता है, उसका बजट असल में काफी हद तक जरूरतों के इर्द-गिर्द घूम रहा है.


Gen Z की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री क्या कहती है?
एक स्टडी में 5.2 लाख से ज्यादा नौकरीपेशा Gen Z यूजर्स के लाखों यूपीआई ट्रांजैक्शन को देखा गया. इस स्टडी में 18 से 29 साल के युवा थे. स्टडी के मुताबिक, Gen Z के महीने के खर्च में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिल और सब्सक्रिप्शन की है. 


इसके बाद किराना, फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉपिंग और खाने-पीने पर पैसा खर्च होता है. इन पांच कैटेगरी में ही युवाओं के मासिक खर्च का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा चला जाता है.


कहां कितना पैसा खर्च कर रही है Gen Z?

































कैटेगिरीखर्च की हिस्सेदारी
बिल और सब्सक्रिप्शन20.1%
किराना15.7%
फाइनेंशियल सर्विसेज12.2%
शॉपिंग11.9%
खाना-पीना11.5%
ट्रैेवल5%

सब्सक्रिप्शन पर क्यों जा रहा सबसे ज्यादा पैसा?
आज के युवाओं की जिंदगी काफी हद तक डिजिटल हो चुकी है. मोबाइल रिचार्ज, ब्रॉडबैंड, बिजली का बिल और ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन जैसे खर्च हर महीने आते हैं. कई बार यूपीआई ऑटो पे के जरिए ये पेमेंट अपने आप कट जाते हैं.


मनोरंजन के लिए भी युवा अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. स्टडी के मुताबिक, एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन में जियो हॉटस्टार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 12.4 फीसदी है. इसके बाद नेटफ्लिक्स की 10.7 फीसदी और स्पॉटिफाई की 5.6 फीसदी हिस्सेदारी है. 


बदल रहा खर्च का तरीका?
स्टडी में 18-23 साल और 24-29 साल के युवाओं के खर्च की तुलना भी की गई. इसमें एक दिलचस्प बात सामने आई. 18 से 23 साल के युवाओं के कुल खर्च में जरूरी चीजों की हिस्सेदारी 50 फीसदी थी. वहीं, 24 से 29 साल के युवाओं में ये बढ़कर करीब 59 फीसदी हो गई.


इसका मतलब है कि जैसे-जैसे युवा नौकरी में आगे बढ़ते हैं और जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, उनका ज्यादा पैसा जरूरी खर्चों में जाने लगता है. लेकिन युवा अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करना बंद नहीं कर रहे हैं, बस जरूरतों पर भी ध्यान देने लगे हैं.


ट्रैवल पर खर्च 5 फीसदी क्यों?
Gen Z को घूमने-फिरने और नई जगहें एक्सप्लोर करने के शौकीन हैं. सोशल मीडिया पर भी इस पीढ़ी की ट्रैवल और वेकेशन वाली तस्वीरें खूब दिखती हैं लेकिन ट्रैवल पर होने वाला खर्च सिर्फ 5 फीसदी ही नजर आ रहा है.  


5 से 15 हजार तक के बजट में कौनसा एयर प्यूरीफायर खरीदें?


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.