अशोक विश्वकर्मा, कौशांबी: नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सरोज उर्फ फौजी पर रविवार की शाम सपाइयों द्वारा कथित हमले का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दोषा रोपण कर रहे है। सपा राष्ट्रीय महासचिव का आरोप है कि घटना फर्जी और मनगठंत है, जब कि फौजी का आरोप है कि फौजिया कह कर अपमानित किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोधी नारेबाजी कर हुड़दंग और उत्पात मचाया गया।




प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय से निजी वाहन से प्रयागराज स्थित अपने आवास जा रहे नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सरोज उर्फ फौजी का वाहन करारी के म्योहर पहुंचा ही था। तभी समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भाजपा के विरोध में नारेबाजी करते हुए वाहन को घेर लिया। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस कान्फ्रेस में नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सरोज उर्फ फौजी ने अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि सपाइयों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन सदर विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव की मौजूदगी में किया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से कर जांच किए जाने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर घटना को लेकर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद दिए गए एक बयान में सपा नेता मामले का ठीकरा डिप्टी सीएम पर फोड़ते हुए कहा कि उनके दबाव में केस दर्ज किया है।



लगाया ये आरोप


इस दौरान उन्होंने नगर अध्यक्ष को फौजिया भी कहा, जिस पर नगर अध्यक्ष ने अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनके फौज में होने के नाते उन्हें फौजिया कहा गया जो फौज का सीधा अपमान किया जाना है। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस यदि सीडीआर निकालवाए तो हकीकत सामने आ सकेगी कि उनके साथ हुई घटना के समय सपा नेता की मौजूदगी थी या नही।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.