पटनाः राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीमारियों के कारण मुख्य धारा से अलग हो गए हैं। पार्टी में सारी जिम्मेदारियों का भार राजद के युवराज तेजस्वी यादव के कंधे पर आ गया है। इसके बाद से तेजस्वी यादव पर आरोप तो हमेशा लगता रहा कि दिल्ली लॉबी का प्रभाव हावी है। इस प्रभाव की विशेष रूप से चर्चा खास कर तेजस्वी यादव को केंद्रित कर तब हुई जब पार्टी आगामी बिहार की राजनीति का भविष्य तय करने जा रही थी। आरोप भी ऐसे-वैसे के नहीं। खास-खास और प्रमुख लोगों ने भी कुछ कम आरोप नहीं लगाए। पर इस चर्चा को फिर से आवाज तब मिली, जब राजद ने गठबंधन के साथी दलों बगैर तालमेल के एमएलसी चुनाव लड़े और शिकस्त भी खाई। चलिए जानते हैं दिल्ली लॉबी पर गत विधानसभा चुनाव पर किसने क्या कहा।




लालू वादियों के साथ वादाखिलाफी- रोहिणी टिकट वितरण पर काफी नाराज हुईं और निशाने पर सीधे दिल्ली लॉबी को लेते कहा था कि टिकट वितरण का फैसला समर्पित और निष्ठावान 'लालूवादियों' के साथ वादाखिलाफी है। लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं की अनदेखी की गई है। क्या पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है। क्या वैचारिक निष्ठा और वर्षों के संघर्ष को दरकिनार कर चुनाव से ठीक पहले अवसरवादी चेहरों को महत्व नहीं दिया जा रहा है?




M को पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं: अब्दुल बारी सिद्दकी ने टिकट बंटवारे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह आरोप लगाया कि लालू यादव के MY में M को तरजीह नहीं दी गई। टिकट बंटवारे पर गौर करें तो मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं मिली।




भाई वीरेंद्र ने भी आपत्ति जताई ने पार्टी नेतृत्व के टिकट बंटवारे पर खुलकर सवाल उठाए। मीडिया के बयान के अनुसार उन्होंने तब यह कहा था कि दिनारा सीट से विधायक विजय मंडल का टिकट काटकर दूसरे को देना पार्टी के हित में नहीं है। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने टिकट बेचने तक का आरोप लगा डाला।




तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफाराजद के वरीय नेता डॉ. अनिल सहनी ने राजद नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि पार्टी के अंदर अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। अब राजद में योग्यता और जनाधार की तुलना में परिवारवाद और चापलूसी को अधिक महत्व दिया जा रहा है। स्टार प्रचारक बनाए जाने के बावजूद, महागठबंधन के टिकट वितरण और संगठनात्मक फैसलों में अति पिछड़ों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि राजद जिस राह पर आगे बढ़ रही है, उसमें आम कार्यकर्ता और विशेष रूप से अति पिछड़ा समाज के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है।




मुख्य आरोप क्या क्या लगे?

  • टिकट बंटवारे और चुनाव प्रबंधन में राज्यसभा सांसद संजय यादव सबसे ताकतवर बन कर उभरे

  • आरजेडी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं ने टिकट के बदले पैसे मांगने के गंभीर आरोप संजय यादव पर लगाए

  • टिकट बंटवारे और कार्यशैली पर सवाल उठाए गए

  • कुछ सीटों पर टिकट बांटे गए और फिर तकनीकी कारणों का हवाला देकर उन्हें वापस लेने पर भी अनरोध उपजे

संजय यादव विलेन बने: दत्तवरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दत्त का मानना है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर संजय यादव पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की नजर मे विलेन बन गए। यह तो जमीन पर दिखा कि कई जमीनी नेताओं को दरकिनार कर दिल्ली में टिकट बंटवारे को अंतिम दिया गया। सच्चाई ये थी कि टिकट बंटवार में दिल्ली लॉबी के वे लोग टिकट बांट रहे थे जिन्हें बिहार की जमीनी हकीकत का पता नहीं था।




इन लोगों ने सर्वे के नाम पर कई विधायकों का टिकट यह कह कर काटा कि उनकी क्षेत्र में काफी बदनामी है। हद तो तब हो गई जब लालू प्रसाद यादव ने पटना में पुराने नेताओं को चुनावी सिंबल देने की कोशिश की, तो दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव ने गठबंधन और रणनीतिक अनुशासन का हवाला देकर उन फैसलों को रोक दिया या बदलवा दिया। इस से भी राजद का नुकसान हुआ। ऐसा नहीं होता तो राष्ट्रीय जनता दल वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में हासिल 75 सीटों से घटकर 25 सीटों पर नहीं सिमटता। हालांकि राजद के युवराज तेजस्वी यादव इन आरोपों को दरकिनार करते रहे लेकिन जब परिणाम आया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। अब एक बार फिर बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। यही अगर राजद के पास 50 सीटें भी उपलब्ध होती तो बिहार की राजनीति इनके आसपास घूमती।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.