बीजापुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर लूट का मामला सामने आया है। जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-63 पर सराफा कारोबारी से करीब 2 करोड़ रुपये की लूट हुई है। कारोबारी ने लूट के वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।






दुकान बंद कर घर जा रहा था कारोबारीकारोबारी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में उसकी दुकान है। सोमवार की रात को वह अपनी दुकान बंद करने के बाद गीदम स्थिति अपने घर जाने के लिए एक गाड़ी बुक की थी। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में लिफ्ट लेने के लिए गाड़ी रोकी और कनपटी पर पिस्टल लगाकार ।




कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 1300 ग्राम सोने के आभूषण थे। इनकी कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा थी। इसके साथ ही चांदी के भी जेवर थे।






15 किलो चांदी भी थीकारोबारी ने पुलिस को बताया कि बैग में 15 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण भी थे। चांदी के गहनों की कीमत करीब 25 से 28 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। नेलसनार पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि लूट के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है।






क्या कहा पुलिस नेपुलिस कारोबारी की शिकायत पर जांच और आभूषणों के सत्यापन के बाद ही लूट की वास्तविक कीमत स्पष्ट कर सकेगी। नेलसनार थाना प्रभारी विवेकानंद पटेल का कहना है कि लूट कितने ग्राम सोने-चांदी के आभूषणों की हुई है ये अभी स्पष्ट नहीं है। बदमाश कौन थे और उन्होंने वारदात को किस तरह अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और वारदात स्थल से जुड़े सुराग खंगाल रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.