रांचीः आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की कथित आत्महत्या के मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि पिठोरिया थाने के प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया है।
निशा भगत ने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर लाइव आकर राज्य सरकार और जमीन के दलालों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ मामला दर्जरांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया कि के पिता इंदू भगत की शिकायत के आधार पर सात नवंबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गौरव गोस्वामी ने पुलिस ने ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं। इसके अलावा, थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहींउन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आदिवासी कार्यकर्ता के पिता ने अपनी शिकायत में तीन लोगों को आरोपी बनाया था, लेकिन अभी तक पुलिस को थाना प्रभारी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। हालांकि, वो जांच के दायरे में बने रहेंगे। दोनों आरोपी भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
सीबीआई जांच की मांगनिशा के माता-पिता ने उनकी मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है और मामले की कराने की मांग की है। मां देविका भगत ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आदिवासी नेता अजय तिर्की और उनके सहयोगियों के दबाव तथा धमकियों के कारण निशा ने यह कदम उठाया।
बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से आंदोलनइस बीच, झारखंड प्रदेश ने निशा की कथित आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिलों में चार दिवसीय आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। 
मशाल जुलूस निकाल कर न्याय की मांगनिशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय, आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा रांची महानगर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री समीर उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से हाथों में जलती मशालें, मांगों से संबंधित तख्तियां और पार्टी का झंडा लेकर जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने, दोषियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
इनपुट-भाषा
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.