अल अमरात (ओमान): आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 में शतकीय पारी खेली। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला था। टीम ने इस मैच को 70 रनों से अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाज करने उतरे आर्यवीर के बल्ले से 160 रनों की पारी निकली। उन्होंने 168 गेंदों का सामना किया और 17 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे। आर्यवीर को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
शुरुआत में क्यों संभलकर खेले आर्यवीर?आर्यवीर सहवाग ने 13 गेंद डॉट खेलने के बाद 14वीं बार खाता खोला था। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच लेने के बाद इंटरव्यू में कहा, 'काफी अच्छा लग रहा है। विकेट थोड़ी घूम रही थी। शुरुआत में मैंने फैसला किया कि लंबा खेलना है और 40 ओवरों तक टिके रहना है। विकेट मुश्किल थी और मुझे डॉट गेंद खेलने में दिक्कत नहीं थी क्योंकि मुझे पता था कि मैं बाद में मैनेज कर लूंगा।'
आर्यवीर ने पिता से किया था बड़ी पारी का वादा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा- मैं एक बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। मैंने किसी से वादा किया था कि आज मैं एक बड़ा स्कोर बनाऊंगा, और अच्छी बात यह है कि मैंने ऐसा कर दिखाया। वह इंसान मेरे पिता (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं एक बड़ा शतक लगाऊंगा। मुझे एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।
भारत का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामना अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने यूथ वनडे में अपने पहले शतक की बदौलत भारतीय टीम को सात विकेट पर 309 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन पर सिमट गई।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.