सूरज मौर्या, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) और दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को लेकर यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान सामने आया है। मंत्री ने दोनों प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को आतंकवादियों का अड्डा बताते हुए इन्हें बंद कराने की बात कही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।




AMU और जामिया को बताया आतंकवादियों का अड्डायूपी सरकार में श्रम एवं रोजगार विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने AMU और दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दोनों संस्थानों को आतंकवादियों का अड्डा बताते हुए कहा कि अगर उन्हें भविष्य में कभी मौका मिला तो वह इन दोनों यूनिवर्सिटियों को बंद करा देंगे।




'हिंदुओं के टैक्स से चलने वाली यूनिवर्सिटी में पनपते हैं गद्दार'मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं के टैक्स से संचालित होने वाली इन यूनिवर्सिटियों में गद्दार पनपते हैं और आतंकवादी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इतनी ताकत और अवसर मिले, जिससे वह इन दोनों यूनिवर्सिटियों को खत्म कर सकें।




दोनों यूनिवर्सिटी की जगह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनाने की बातमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने इन संस्थानों की जगह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी नाम को समाप्त करने की बात भी कही है।




पहले भी मुस्लिम संस्थाओं को लेकर दे चुके हैं विवादित बयानअलीगढ़ में मंत्री रघुराज सिंह का मुस्लिम संस्थाओं को लेकर विवादित बयान देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह इस तरह की टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। AMU और जामिया जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं को लेकर दिए गए उनके इस ताजा बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.