लखनऊ: प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में 17 नवंबर से श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा सुनाएंगे। कथा में शामिल होने के लिए कई प्रमुख लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के संरक्षण में होने वाली श्रीराम कथा का निमंत्रण भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी दिया गया है। मंगलवार को पूर्व सांसद एवं एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी लखनऊ स्थित पवन सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी वीडियो संदेश जारी कर उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री सीताराम के प्रसंगों को सुनने के लिए पहुंचने की अपील की है।
राजा भैया को बताया सनातन धर्म का प्रखर चेहराधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजा भैया की सराहना करते हुए उन्हें सनातन धर्म का प्रखर चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि राजा भैया शस्त्र और शास्त्र की विचारधारा व परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.