खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के पूर्व एसपी भानु प्रताप सिंह (IPS Bhanu Pratap Singh) और उनकी पत्नी पूजा सिंह (Puja Singh) के बीच चल रहे विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है। आईपीएस भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह के खिलाफ खगड़िया मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। ये प्राथमिकी पूजा सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ की गई है। बता दें, आईपीएस भानु प्रताप को 4 नवंबर को खगड़िया पुलिस अधीक्षक के पद से हटाया गया था। आइए जानते हैं पूजा सिंह के खिलाफ क्यों प्राथमिकी दर्ज कराई गई...






पूजा सिंह के खिलाफ क्यों दर्ज की गई प्राथमिकी?IPS भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर डेरा डाल रखा था। पूजा सिंह दो दिन तक गेट के सामने झोला लेकर जमीन पर बैठी रही थीं। आरोप है कि पूजा ने एसपी के सरकारी आवास पर धरना देकर अधिकारियों का रास्ता रोका था। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष की सरकारी पिस्टल भी पकड़ने की कोशिश की थी। इसी को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने पूजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।




पूजा सिंह सहित किन सात लोगों के खिलाफ FIR?मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने जो प्राथिमकी दर्ज कराई है, उसमें पूजा सिंह के अलावा उनकी मां पुष्पा देवी पारीक, भाई नीरज कुमार पारीक, बहन आरती सिंह, बहनोई सोनू सिंह, मौसा प्रह्लाद मिश्रा, धनवंत सिंह राठौर और एक अन्य परिचित का भी नाम है। मुफस्सिल थाना में पूजा सिंह के खिलाफ कांड संख्या 151/26 प्राथमिकी दर्ज हुई है।




आईपीएस भानु प्रताप-पूजा सिंह विवाद की टाइम लाइन पूजा सिंह के खिलाफ दर्ज FIR में क्या?थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया- 3 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:15 से अगले दिन 4 नवबंर सुबह 6:30 बजे तक पूजा सिंह एसपी के सरकारी आवास के मुख्य गेट पर धरने पर बैठी रहीं। आवेदन में कहा गया कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक आवास के परिसर में गोपनीय शाखा, जिला सूचना इकाई सहित कई अन्य सरकारी दफ्तर चलते हैं। यहां सुबह से रात तक अधिकारियों-कर्मचारियों का आना जाना लगा रहता है। इस दौरान पूजा सिंह ने अधिकारियों का रास्ता रोका। इससे सरकारी काम में वाधा आई।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.