भोपाल: कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर ने बार-बार ट्रांसफर व्यवस्था पर तंज किया है। उन्होंने ट्रांसफर व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने IAS, IPS और IFS अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग में घटते कार्यकाल पर कहा- इससे कामकाज प्रभावित होता है। आईएफएस अधिकारी उत्तम कुमार शर्मा चार साल से कूनो नेशनल पार्क में पदस्थ हैं।






दो पेज का पोस्ट लिखाउत्तर कुमार शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दो पेज का स्टेटमेंट लिखा है। उन्होंने लिखा कि बार-बार तबादलों से अधिकारियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। प्रशासनिक सुधारों के लिए अधिकारियों को लंबा कार्यकाल मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था से कार्यकाल की अवधि तय नहीं हो सकती है।






बड़े बदलाव की उम्मीद कैसे करें के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने लिखा- जब अधिकारियों को अपने कार्यकाल की अवधि तय करने की स्वतंत्रता ही नहीं है, तो उनसे व्यवस्था में बड़े बदलावों की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उत्तम शर्मा ने अपने लेख में कार्यकाल के तीन अलग-अलग चरणों का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि एक साल से कम समय मिलने पर अधिकारी व्यवस्था को पूरी तरह समझ भी नहीं पाता और सिस्टम पहले की तरह अधीनस्थ अधिकारियों के प्रभाव में चलता रहता है।






सिस्टम पर कैसे उठाया सवालएक से दो साल के बीच अधिकारी व्यवस्था को समझकर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कामकाज शुरू कर पाता है। वहीं, दो साल से अधिक का कार्यकाल मिलने पर नवाचार और संस्थागत सुधारों को जमीन पर उतारने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा में आने वाला युवा अधिकारी शुरुआत में आदर्शवाद से प्रेरित होता है। उसके भीतर व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने और गलत चीजों को सुधारने की इच्छा होती है। कम कार्यकाल में व्यवस्था को गहराई से समझने, कमजोरियां पहचानने, सक्षम टीम बनाने और विरोध का सामना करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।






कार्यशैली पर भी तंजउत्तम शर्मा ने कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि कुछ अधिकारियों ने इस कला में महारत हासिल कर ली है। वे जानते हैं कि उनका कार्यकाल छोटा हो सकता है, इसलिए शुरुआत बड़े ऐलान, महत्वाकांक्षी वादों और क्रांतिकारी भाषणों से करते हैं। उन्हें यह भी पता होता है कि शायद वे इतने लंबे समय तक पद पर नहीं रहेंगे कि घोषणाओं के क्रियान्वयन का जवाब देना पड़े।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.