लखनऊ: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा सांसद सनातन पांडेय के कारसेवकों पर गोली चलाने के फैसले का बचाव करने वाले बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलवाना एक पाप था, लेकिन 1992 में बाबरी मस्जिद तोड़े जाने के बाद सत्ता में आने पर मस्जिद दोबारा क्यों नहीं बनवाई गई? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने कारसेवकों पर गोली चलाकर हिंदू और मुस्लिम दोनों के वोट हासिल किए, लेकिन बाबरी मस्जिद दोबारा बनवाने और उसे तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।




‘कारसेवकों पर गोली चलवाना पाप, बाबरी मस्जिद क्यों नहीं बनवाई?’मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, 'देखिए, जिस वक्त नेताजी ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, उस वक्त आपने एक पाप तो यह किया कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, जिसे हिंदू पाप कहते हैं। दूसरा पाप यह है कि 1992 में जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई, उसके बाद आपकी सरकार आई, तो आपने मस्जिद दोबारा क्यों नहीं बनवाई?'




उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद तोड़ने की साजिश रची थी, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया?




मौलाना रशीदी ने यह भी सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार संवैधानिक रूप से ऐसा नहीं कर सकती थी? उनके मुताबिक, सरकार ऐसा कर सकती थी।




‘मस्जिद तोड़ने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए था’ ने कहा कि कोर्ट ने बाबरी मस्जिद को 1992 में अवैध तरीके से तोड़े जाने की बात कही है। ऐसे में सरकार में आने के बाद सपा की जिम्मेदारी बनती थी कि बाबरी मस्जिद दोबारा बनवाई जाती और उसे तोड़ने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती।




उन्होंने कहा कि मस्जिद तोड़ने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए था। साथ ही विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था, ताकि मुसलमानों के आंसू पोंछे जा सकें।




मौलाना रशीदी ने आरोप लगाया कि सपा ने कारसेवकों पर गोली चलाकर हिंदू वोट भी हासिल किया और मुसलमानों का वोट भी लिया, लेकिन बाबरी मस्जिद दोबारा नहीं बनवाई।




उन्होंने कहा, 'यह आपका बहुत बड़ा जुर्म है, जिसे कयामत तक माफ नहीं किया जाएगा।'




क्या कहा था सपा सांसद सनातन पांडेय ने?सपा सांसद सनातन पांडेय ने 1990 के अयोध्या गोलीकांड को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का पुरजोर बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि संविधान और कानून की रक्षा के लिए कारसेवकों पर गोली चलाने का निर्णय बिल्कुल सही था।




सांसद ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा इतने सालों से रामभक्तों पर गोली चलवाने को लेकर सपा को कोसती आई है। लेकिन अब जब अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन करने की चर्चाएं हैं, तो भाजपा को बेचैनी क्यों हो रही है?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.