Tayyab Arif Test Debut: पाकिस्तान और श्रीलंका की बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। रावलपिंडी में हो रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से 4 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। इसमें 20 साल के सलामी बल्लेबाज तैयब आरिफ भी शामिल हैं। 20 साल के आरिफ को 7 फर्स्ट क्लास मैच के बाद ही टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया। सितंबर में ही उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था।




तैयब आरिफ ने डेब्यू में ही बनाया रिकॉर्डश्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे तैयब आरिफ ने 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उन्होंने 46 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही तैयब आरिफ डेब्यू टेस्ट पारी में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। रजाउल्लाह ने सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 43 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी लेकिन वह टीम की दूसरी पारी थी।



पाकिस्तान ने पहले दिन 281 रन ठोकेरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन सिर्फ 67.2 ओवरों का खेल हो सका, जिसमें मेजबान टीम ने 5 विकेट खोकर 281 रन बनाए। खराब रोशनी के चलते जल्द ही दिन की समाप्ति कर दी गई। इस बीच चार पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। पाकिस्तानी टीम को अजान ओवैस और तैय्यब आरिफ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जुटाए। ओवैस 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टीम ने तैयब का विकेट भी खो दिया।




सऊद शकील फिफ्टी बनाकर नाबादपाकिस्तान को 90 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे। यहां से कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद ताहा के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बाबर 7 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद ताहा ने सऊद शकील के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। ताहा ने 105 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। टीम को 227 के स्कोर पर चौथा झटका लगा, जिसके बाद सऊद शकील ने मोर्चा संभाला। सऊद शकील दिन की समाप्ति तक 7 चौकों के साथ 57 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन के खेले में असिथा फर्नांडो 64 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि दिलशान मदुशंका, मिलन प्रियनाथ रत्नायके और सोनल दिनुशा ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.