नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान के मुस्लिम प्रधानमंत्री और मुस्लिम सीएम वाले बयान को लेकर सत्ता के गलियारों में सियासत तेज हो गई है। इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने AIMIM नेता के बयान पर जमकर निशाना साधा है।




मौलाना साजिद रशीदी ने जताया अफसोसऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुझे बड़ा अफसोस होता है कि जिस पार्टी की सिर्फ एक सीट है और वह भी हैदराबाद में, उसका नेता कहता है कि मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा और मुसलमान मुख्यमंत्री बनेगा। यह बड़ी अजीब बात है। जिसकी 35, 36 या 99 सीटें हैं, वह अगर कहे कि हम प्रधानमंत्री बनाने में योगदान करेंगे या किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे, तो बात समझ में आती है।




सिर्फ मुसलमानों का मजाकउन्होंने आगे कहा कि लेकिन जिस पार्टी की सिर्फ एक सीट है, वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कहीं भी नहीं है। ऐसे में यह कहना कि 'PM बनेगा अब्दुल या बुर्के वाली', असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की ओर से सिर्फ मुसलमानों का मजाक है, इसके अलावा कुछ भी नहीं।




कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बोले साजिद रशीदीइससे पहले मौलाना साजिद रशीदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीवाली को ईद बताने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मुस्लिम नेता ने कहा कि देखिए दिवाली और ईद है तो दोनों त्योहार। लेकिन एक पूजा पद्धति का त्योहार है और एक मुसलमानों के लिए खुशी का त्योहार है। यह कहीं न कहीं कंप्रिहेंशन गलत है, हिंदू-मुसलमान करने की साजिश है। दोनों लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस हिंदू-मुसलमान करके कहीं ना कहीं वोट बैंक को अपना साधने की कोशिश कर रहे हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.