दिवाली की अगली सुबह सोमवार (9 नवंबर) को राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक श्रेणी को पार कर गया है. सुबह 8.00 बजे तक ये 825 पहुंच गया, हालांकि इससे पहले सुबह 7 बजे तक 955 को पार कर गया था. इसके चलते दिल्ली- एनसीआर की हवा काफी जहरीली हो गई है. हालांकि CPCB के आधिकारिक आंकड़े इससे एकदम अलग हैं.
AQI.in डैशबोर्ड के लाइव डेटा के मुताबिक, दिल्ली में AQI खतरनाक होने के अलावा PM10 (607) पहुंच गया है. PM10 का मतलब होता है पार्टिकुलेट मैटर (Particulate Matter) 10. ये हवा में तैरते हुए बारीक कण होते हैं, जिनका आकार 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है. इसमें धूल, मिट्टी, राख, और निर्माण कार्यों से निकलने वाला गर्दा शामिल होता है. वर्तमान में दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर है.
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around DND flyway (Delhi–Noida Direct Flyway) is at 338, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 07.00 am) https://t.co/dgvioVWM02
— ANI (@ANI) November 9, 2026
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.