दिवाली के अगले दिन प्रदूषित हवाओं ने कई शहरों को अपनी पकड़ में ले लिया है. इसमें भठिंडा से लेकर दिल्ली और मुंबई जैसे देश के महत्वपूर्ण शहर शामिल हैं. राजधानी दिल्ली के एक्यूआई को डेंजर कैटेगिरी में रखा गया है.
अब इस पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने लोगों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दिल्ली और मुंबई के हालात को देखते हुए कहा कि मैंने कभी ऐसे लोगों को नहीं देखा, जो अपनी जिंदगी को खुद ही बदहाल बनाने पर इतने आमादा हो. उन्होंने आगे हैशटैग के साथ लिखा- #AQI #मुंबई #दिल्ली.
Never seen people so determined to make their own lives miserable. #AQI #Mumbai #Delhi
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 9, 2026
दिल्ली, दुनिया की तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
AQI.in डैशबोर्ड के लाइव डेटा की मानें तो दिल्ली में AQI खतरनाक होने के अलावा PM10(607) पर पहुंच गया है. दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर है.
गाजियाबाद में AQI 388 दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा में AQI 367 दर्ज किया गया है. पुणे में AQI 432 पर दर्ज किया गया है. पुणे दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 27वें नंबर पर है. बेंगलुरु में AQI 187 दर्ज किया गया है. अहमदाबाद में AQI 179 दर्ज किया गया है.
हैदराबाद में यही आंकड़ा 179 के आसपास है. कोलकाता में 189 AQI है. मुंबई में AQI 156 है. महाराष्ट्र के पुणे में AQI 462 दर्ज किया गया है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: The Air Quality Index (AQI) in the area around Kala Nagar is at 231, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 06.40 am) https://t.co/Q3a63JsLXS
— ANI (@ANI) November 9, 2026
एयर पॉल्यूशन और पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
इधर, दिवाली से पहले एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एयर पॉल्यूशन और पटाखों को लेकर अहम टिप्पणी की थी. सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही पटाखों पर पूर्ण बैन लगाने से इनकार करते हुए ग्रीन क्रैकर्स की ही अनुमति दी थी. कोर्ट ने कहा था कि 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7 बजे और रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई.
साइलेंस जोन का विशेष ध्यान रखने का निर्देश माननीय अदालत ने दिया था. इस मामले में सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एमएम सुंदरदेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने कहा है कि बिना पटाखों वाली दिवाली कोई अदालती आदेश नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बनना चाहिए. इसके अलावा कोर्ट ने जागरूकता मिशन के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों का जिक्र कर उनकी मदद लेने के निर्देश भी दिए थे.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.