राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब संघ को प्रतिबंधित करने की बात चल रही थी तब इब्राहिम नाम के व्यक्ति ने संघ का समर्थन किया था. उन्होंने सोमवार (9 नवंबर) को नागपुर में कहा कि किसी कार्य को पूरा करने के लिए जो कुछ भी आवश्यक होता है, वह अपने आप मिल जाता है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, '30 के दशक में, जब सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर पहली बार प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई, तो संघ का बचाव करने के लिए कोई स्वयंसेवक नहीं था. संघ की विचारधारा का समर्थन करने वाला भी कोई नहीं था. उस समय इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ के समर्थन में बात कही, कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए, और यह सांप्रदायिक नहीं है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान एक 'हिंदू राष्ट्र' है, उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए. मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं, वे पागल नहीं हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान हैं. इसलिए, संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता.'
स्वयंसेवक संघ की पहचान को लेकर क्या बोले भागवत
मोहन भागवत ने कहा, 'उस समय संघ बने हुए कुछ ही साल हुए थे. तब संघ के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन डॉ. हेडगेवार को सब जानते थे. जब संघ की शुरुआत हुई, तो स्वयंसेवक ही उसकी पहचान बन गए. आज 100 साल बाद भी, स्वयंसेवक ही संघ की पहचान हैं.'
आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'लोग अलग-अलग तरह के होते हैं, उनकी क्षमताओं का स्तर भी अलग-अलग होता है, और इंसानी गुणों व योग्यताओं में भी भिन्नता होती है. हर किसी की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं, लेकिन एक बात सभी में समान है. उनका समर्पण. मैं स्वयं एक प्रचारक हूं और मैंने प्रचारकों को देखा है और लगातार देखता रहता हूं, इसलिए हमारे लिए यह बहुत सामान्य सी बात हो गई है.'
यह भी पढ़ें : ड्रिंक्स, डील और जासूसी: चीनी जासूस ने Nvidia में कैसे लगाई सेंध? पूरी कहानी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.