दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों के एक्यूआई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. रविवार (8 नवंबर) की रात के बाद सोमवार सुबह भी बुरा हाल रहा. इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार पर तंज कसा है. सीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक्यूआई 3000 के पार पहुंच गया. हालांकि सोमवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई करीब 950 तक रहा.
सीजेपी ने एक्स पर लिखा, 'अबकी बार 3000 पार.' उसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें नगर चौखंडी का एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार रात करीब 11.21 बजे 3036 दिखाया गया है. नगर चौखंडी पश्चिमी दिल्ली का हिस्सा है. यह तिलक नगर और मुखर्जी पार्क के पास का एरिया है. दिवाली की रात इस इलाके के साथ-साथ पूरा दिल्ली-एनसीआर गैस चेंबर बन गया.
Abki baar, 3000 paar! https://t.co/JAyB6D1NlY
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 9, 2026
डीटीयू और बुराड़ी क्रॉसिंग के पास खराब एयर क्वालिटी
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और बुराड़ी क्रॉसिंग के निगरानी केंद्रों पर सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. यहां एक्यूआई 437-437 रहा. चार अन्य निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही, जबकि बाकी केंद्रों पर यह 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है. बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, सोनिया विहार, पंजाबी बाग, ओखला और रोहिणी समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही.
सार्वजनिक वायु गुणवत्ता निगरानी मंच ‘एक्यूआई डॉट इन’ के अनुसार, दीपावली के बाद दिल्ली का एक्यूआई बढ़कर 2,283 तक पहुंच गया. सोमवार सुबह इस मंच पर एक्यूआई 637 दर्ज किया गया, जिसे उसने 'खतरनाक' श्रेणी में रखा.
इनपुट - पीटीआई
यह भी पढ़ें : 'जब संघ को बैन करने की हुई कोशिश तो इब्राहिम ने किया समर्थन', नागपुर में बोले भागवत
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.