कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली-ईद वाली टिप्पणी का बचाव करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा मैदान में कूद पड़े हैं. पवन खेड़ा ने खरगे पर बीजेपी नेताओं की आलोचना के बाद कहा है कि "सरकार में बैठे ये अनपढ़ और अज्ञानी लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि इसका क्या मतलब है."
पवन खेड़ा ने कहा कि "क्या बीजेपी में किसी के घर में डिक्शनरी है? मुझे यकीन है कि नहीं है, लेकिन उनके पास मोबाइल तो है. क्या वे गूगल करके देख सकते हैं कि 'ईद' का क्या मतलब होता है? ईद का मतलब है 'त्योहार.' जैसे दिवाली का त्योहार, होली का त्योहार उनका यही मतलब था, लेकिन सरकार में बैठे ये अनपढ़ और अज्ञानी लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि इसका क्या मतलब है."
मोदी राहुल से बहस में डर रहे
खेड़ा ने राहुल गांधी की पीएम मोदी को दी गई बहस का जिक्र करते हुए कहा कि "खरगे जी और कांग्रेस के भाषणों पर अपना समय बर्बाद करने के बजाय, उन्हें अपना आधा समय मोदी जी को सिखाने और राहुल गांधी के साथ होने वाली आगामी बहस के लिए तैयार करने में लगाना चाहिए, क्योंकि वह बहस देखने लायक होगी. क्या वे इतने डरपोक हैं कि राहुल गांधी के साथ बहस नहीं कर सकते? तो फिर उन्हें मान लेना चाहिए कि 'हम डरपोक हैं और हम ऐसा नहीं कर सकते'."
3 इंजन की सरकार फेल
दिल्ली-NCR में हवा की खराब होती गुणवत्ता पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा कहते हैं, "सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उस समय की सरकारों को इन दिशा-निर्देशों को लागू करना था. हम सभी(जो दिल्ली में रहते हैं) ने देखा कि एक भी दिशा-निर्देश लागू नहीं किया गया. इसके केवल दो ही कारण हो सकते हैं:-
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.