राजधानी दिल्ली साल 2021 के बाद सबसे खराब स्तर की हवा का शिकार हुई नजर आई. डेटा में कमी के चलते पूरी तस्वीर पर बात नहीं की जा सकती, लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने चिंता जरूर बढ़ाई.
यहां की आवोहवा सीवियर स्टेज के करीब पहुंच गई. यह वह कैटेगिरी है, जिससे एयर पॉल्यूशन के चलते ज्यादा नुकसान होता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों के मुकाबले मौसम की मेहरबानी ने एक्यूआई को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने नहीं दिया, जो सबसे खास रहा.
कई स्टेशन बंद थे, नहीं मिल सका एक्यूरेट डेटा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली वाले दिन एयर क्वालिटी पर नजर रखने वाले स्टेशन ज्यादातर बंद थे. जो चालू थे, उन्होंने हवा की क्वालिटी को 80 प्रतिशत खराब बताया. वो स्टेशन बंद मिले, जहां एयर क्वालिटी का इंडेक्स 400 के ऊपर था. रात 10 बजे से लेकर अगली सुबह 6 बजे तक काम कर रहे स्टेशन में से, लगभग 80 प्रतिशत की हवा प्रदूषित थी. ऐसे में 9 बजे तक जिन स्टेशन ने डेटा शेयर किया था, उनमें 57 स्टेशनों में से 61 प्रतिशत AQI 400 प्रतिशत से ज्यादा था.
कैसे निकाला जाता है AQI?
एक प्रक्रिया के तहत कई सब इंडेक्स बनाए जाते हैं. उनमें सबसे ज्यादा आंकड़े को मानकर AQI तय किया जाता है. रिपोर्ट में पीएम 2.5 सब इंडेक्स का ध्यान रखा, जिससे अलग-अलग स्टेशनों की तुलना करने में आसानी हो सके.
2021 के बाद 8 नवंबर की दिवाली सबसे खराब एयर क्वालिटी के साथ दर्ज की गई. ऐसे में तुलनात्मक अध्य्यन के लिए 6 स्टेशनों को चुना गया. इन स्टेशनों ने 2021 से लेकर अबतक के दीवाली के व्यस्त घंटों के दौरान का डेटा चुना, इनमें अलीपुर, आया नगर, बवाना, IHBAS-दिलशाद गार्डन, नरेला और पंजाबी बाग जैसे इलाके शामिल रहे.
क्या 2026 की दिवाली रही प्रदूषित?
ऐसे में जो इन 6 स्टेशन का डेटा सामने आया है, उसके तहत माना गया कि इनका एवरेज मिलाकर दिल्ली की 2026 की दिवाली को प्रदूषित बनाती है. इन स्टेशनों पर पीक सब इंडेक्स 655 पर दर्ज किया गया. यह दिवाली के सेलिब्रेशन के एक घंटे में दर्ज किया गया. इसी हिसाब से यही ट्रेंड साल 2021 और 2025 में देखने को मिला. इनके आंकड़े उस वक्त क्रमानुसार 812, और 752 था.
2022 से 2024 के दौरान आंकड़ों में कमी दर्ज की गई. उस वक्त एक्यूआई, 483, 583, और 489 रहा था. पीक के बाद के दो घंटों में इस साल 2021 के मुकाबले आंकड़े दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रहे. यह आंकड़े उन स्टेशन से जुटाए, जिनके पास शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे के दौरान का डेटा मौजूद है.
2026 की हवा, तीसरी सबसे प्रदूषित
इस बार मौसम की वजह से भी डेटा के पीक का ग्राफ भी गिरता हुआ नजर आया. यानी एयर क्वालिटी में कमी देखी गई. दिवाली की शुरुआत में एयर क्वालिटी काफी खराब रही थी. इसके बाद स्थिति में सुधार देखने को मिला. 8 नवंबर की सुबह 7 बजे के समय दिल्ली की हवा 2021 के बाद सबसे खराब रही.
2026 की एयर क्वालिटी तीसरे सबसे प्रदूषित स्तर पर दर्ज की गई. इसकी वजह 2026 में पटाखे कम जलाए गए, और मौसम भी मेहरबान रहा. हालांकि, इसमें मौसम ने ही अहम रोल अदा किया है. 2021 के बाद इस बार दिवाली तीसरे या चौथे पायदान पर रही. यहां एयर स्पीड भी 2022-2024 के मुकाबले रही. इससे प्रदूषित तत्वों को साफ होने में मदद मिली. संभवत: मौसम की मेहरबानी इस बार दिवाली पर देखने को मिली है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.