अल अमेरात: अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे और पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए हमजा जहूर ने 108 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 38 रन था। जब वह बल्लेबाजी के लिए आए थे तब पाकिस्तान का स्कोर 61-5 था और वह टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। उन्होंने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और पाकिस्तान को मैच भी जिताया। यह उनके करियर का पहला शतक था, जो उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाकर जीत हासिल की।
खराब शुरुआत से उबरा पाकिस्तान209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जहांगीर बिलाल 5 और उस्मान खान 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अहमद हुसनैन और कप्तान फरहान यूसुफ भी छोटे स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद अब्दुल कादिर भी 20 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान का स्कोर 61 रन पर 5 विकेट हो गया था और भारत की जीत तय दिख रही थी। इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी की।
हमजा और हसनैन ने संभाली पारीहमजा और हसनैन ने 107 रन की साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। यह जोड़ी पाकिस्तान का स्कोर 61 से 167 रन तक ले गई। हसनैन 67 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत की वापसी की उम्मीदें जगीं, लेकिन हमजा एक छोर पर जमे रहे और पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। 46 ओवर में पाकिस्तान ने 199/7 का स्कोर बना लिया और मैच रोमांचक हो गया।
भारत की खराब शुरुआतइस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान लक्ष्य पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का खाता तक नहीं खुला था। 21 के स्कोर पर विनीत भी चलते बने और 22 के स्कोर पर यशवर्धन चौहान भी आउट हो गए। 22 रन बनाने वाले आर्यवीर भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 42/4 था। इसके बाद अर्जुन ने अन्व्य के साथ मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, 10 रन बनाने के बाद अन्व्य भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। मनल चौहान भी 11 रन बनाकर आउट हुए।
अर्जुन ने लगाया शतकएक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन अर्जुन ने दूसरे छोर पर संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 85 गेंद में 107 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। अंत में काव्य पटेल ने 23 रन का योगदान दिया और टीम इंडिया 46.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए अली रजा, रिजवनुल्लाह और निकाब शफीक ने 3-3 विकेट लिए।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.