अल अमेरात: भारत की अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में 3 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ दिया। उन्होंने माना कि भारत ने 20-30 रन कम बनाए थे, लेकिन साथ ही गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। लक्ष्य ने कहा कि 61 रन पर पाकिस्तान के 5 विकेट गिराने के बाद भारतीय टीम के पास जीत का अच्छा मौका था, लेकिन गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके।
मैच के बाद कप्तान लक्ष्य ने कहा कि भारतीय टीम का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। उन्होंने माना कि टीम करीब 20-30 रन पीछे रह गई। लक्ष्य ने शतक लगाने वाले अर्जुन राजपूत की तारीफ की और काव्य पटेल के 20 रन के योगदान को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि अगर अर्जुन के साथ कोई दूसरा बल्लेबाज भी क्रीज पर टिक जाता तो भारत का स्कोर और बड़ा हो सकता था।
61 रन पर 5 विकेट गिराने के बाद भी नहीं जीत पाया भारतलक्ष्य ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के 61 रन पर 5 विकेट गिराने के बाद भारतीय टीम को थोड़ी बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। उस समय मुकाबला भारत की पकड़ में था, लेकिन गेंदबाज विपक्षी टीम पर दबाव बनाए नहीं रख सके। पाकिस्तान ने इस मौके का फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हार में भी सकारात्मक बातेंभारतीय कप्तान ने कहा कि इस मैच में कई सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलीं। टीम इन अच्छी बातों को अगले मुकाबलों में आगे ले जाने की कोशिश करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस हार के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश अपनी गलतियों को सुधारकर टूर्नामेंट में वापसी करने की होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अलगा मैच यूएई के खिलाफ जीतना होगा।