नई दिल्ली: पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर लोग जमकर पटाखे छुड़ा रहे हैं। दिवाली के दिन सुबह कुछ शहरों में AQI एक हजार के पार चल गया। हालांकि शाम 6 बजे काफी सुधार देखने को मिला। वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति फिलहाल काबू में है। हालांकि रात के समय वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। जानते हैं देश के 10 सबसे प्रदूषित शहर...
बठिंडा, पंजाबरविवार शाम को पंजाब का बठिंडा देश का सबसे प्रदूषित शहर है। AQI.IN के मु्ताबिक, रविवार शाम 6 बजे बठिंडा का AQI 573 है। वहीं सुबह करीब 8 बजे AQI 1049 था।
सिरसा, हरियाणाहरियाणा का सिरसा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। सिरसा का AQI शाम को 448 था। हालांकि सुबह 9 बजे 773 था।
फरीदकोट, पंजाबपंजाब का फरीदकोट जिला प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर है। रविवार शाम को यहां का AQI 424 है। वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
बक्सर, बिहारबिहार के बक्सर में दीपावली की शाम को AQI 329 तक पहुंच गया है। AQI.IN के मुताबिक, वायु गुणवत्ता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
फतेहपुर, उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश का फतेहपुर देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। फतेहपुर में AQI 328 के पहुंच गया है।
रोहतक, हरियाणाहरियाणा का रोहतक जिले का AQI शाम 6 बजे 321 है, जो अति गंभीर श्रेणी में है। हालांकि सुबह के मुकाबले शाम का AQI में थोड़ी कमी है।
मुजफ्फरपुर, बिहारप्रदूषण के मामले में बिहार का मुजफ्फरपुर जिला 7वें नंबर पर है। यहां का AQI शाम 6 बजे 321 तक पहुंच गया है।
बेगूसराय, बिहारदेश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में बिहार का बेगूसराय जिला आठवें नंबर पर है। रविवार शाम 6 बजे बेगूसराय का AQI 317 रहा, जो अति गंभीर श्रेणी में है। सुबह 8 बजे शहर का AQI 368 था।
पटियाला, पंजाबपंजाब का पटियाला जिला प्रदूषण के मामले में 9वें नंबर पर है। शाम को पटियाला का AQI 315 है। जो अति गंभीर श्रेणी में है।
वाराणसी, उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला शाम 6 बजे देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है। वाराणसी का AQI 313 रहा है।
दिल्ली में कितना है AQI?दिल्ली में दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट ने पारंपरिक पटाखों पर बैन लगा रहा है, हालांकि ग्रीन पटाखों पर सशर्त छूट दी गई है। दिल्ली में रविवार शाम को 7 बजे AQI 309 के करीब है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.