श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में दीवाली के मौके पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुलगाम में पांच संदिग्ध आतंकियों को हथियारों और ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया है। कुलगाम में पिछले कई दिनों सुरक्षाबल अलर्ट पर थे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसमें पुलिस ने सघन जांच, तलाशी और निगरानी के साथ उनके दस्तावेजों की जांच शुरू की थी। अब सुरक्षाबलों को संदिग्ध हाथ लगे हैं। संदिग्धों के हाथ लगने को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। दिवाली के पर्व पर पूरे जम्मू कश्मीर में पुलिस के साथ सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।




पिछले महीने भी दबोच गए थे आतंकीकुलगाम में महीने भर पहले सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पांच आतंकवादियों को अरेस्ट किया था। इनमें पास से हथियार और ग्रेनेड मिले थे। कुलगाम पुलिस ने अभी तक इन संदिग्धों की आधिकारिक जानकारी रिलीज नहीं की है।




बेहद संवेदनशील है कुलगामजम्मू-कश्मीर का कुलगाम जिला मुख्य रूप से आतंकवाद, टारगेट किलिंग और अपनी भौगोलिक बनावट के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है। कुलगाम में पिछले कुछ वर्षों में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों, अल्पसंख्यकों और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाने की कई घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा बलों के सख्त पहरे के कारण आतंकवादी अब उन लोगों को निशाना बनाते हैं जिनके पास विशेष सुरक्षा नहीं होती (जैसे खेतों या ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूर)। वे कम संसाधनों में घाटी के भीतर डर का माहौल बनाने और क्षेत्र की आर्थिक व प्रशासनिक स्थिरता को बिगाड़ने के लिए ऐसा करते हैं।




सुरक्षाबलों के चुनौती है कुलगाम क्षेत्रकुलगाम और दक्षिण कश्मीर के इलाकों में लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' जैसे सक्रिय आतंकी संगठन और उनके स्थानीय 'हाइब्रिड' मॉड्यूल सक्रिय रहे हैं। ये बिना किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले स्थानीय युवाओं का इस्तेमाल कर हमलों को अंजाम देते हैं और गायब हो जाते हैं। कुलगाम जिला दक्षिण कश्मीर में पीरपंजाल की घनी पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है। यह इलाका शोपियां, अनंतनाग, रामबन और राजौरी से जुड़ा है। घने जंगलों और दुर्गम रास्तों के कारण आतंकवादियों को यहाँ छिपने और सुरक्षा बलों की नजरों से बचकर भागने में आसानी होती है, जिसके चलते यहाँ लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाने पड़ते हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.