जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी नेता नीरज पहलवान की आकस्मिक मौत की सूचना ने हर किसी को हैरान कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद प्रिया सरोज मौके पर पहुंचीं। वे शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बढ़ाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें वे परिजनों के बीच उन्हें सांत्वना देती दिख रही हैं। दरअसल, नीरज पहलवान केराकत विधानसभा सीट पर पार्टी के मजबूत नेताओं में से एक थे। उनके निधन ने यूपी चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है।
निधन पर जताया शोकमछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में सपा नेता के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की केराकत विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कौन थे नीरज पहलवान?नीरज पहलवान केराकत विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष थे। जुलाई 2020 में उन्हें केराकत विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। वे करीब 47 साल के थे। नीरज पहलवान केराकत इलाके में पार्टी के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को लगातार संचालित करते थे। संगठन के मजबूत कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान थी।
सरोज परिवार से गहरा लगावनीरज पहलवान का सरोज परिवार से गहरा लगाव था। दरअसल, केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज हैं। उनके चुनाव के दौरान नीरज पहलवान ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। संगठन को मजबूत बनाकर वे तमाम वर्गों को साधने में सफल हुए थे। गोंड समाज को एसटी का दर्जा दिलाने की लड़ाई से लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में वे हमेशा आगे रहते थे।
केराकत के डोभी इलाके के कछवन ग्रामसभा में इसी साल 25 अगस्त को पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का संचालन नीरज पहलवान ने किया था। कार्यक्रम में विधायक तूफानी सरोज और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामदुलार राजभर भी पहुंचे थे। तूफानी सरोज से निकटता के कारण प्रिया सरोज भी नीरज पहलवान के परिवार के निकट रही हैं।
शादी की तैयारियों के बीच आईंप्रिया सरोज इस समय अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ लखनऊ के होटल में होने वाली है। इसको लेकर प्रिया सरोज शॉपिंग करने की बात कहती दिखी थीं। शादी तैयारियों की व्यवस्तता के बीच नीरज पहलवान की मौत की सूचना मिलते ही सांसद जौनपुर स्थित उनके घर पहुंची और परिवार के साथ दुख की इस घड़ी को बांटती नजर आई।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.