नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग नांगली सकरावती इलाके में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।




दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग लगने की सूचना शाम 4:22 बजे मिली थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया। फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।






मौके पर 22 गाड़ियां मौजूदडीएफएस के एक अधिकारी ने बताया शाम चार बजकर 22 मिनट पर नजफगढ़ के शमशान घाट वाला रोड, नंगली सकरावती की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 40 मिनट पर अतिरिक्त वाहनों की मांग करने पर दमकल की आठ और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।




उन्होंने कहा कि अबतक कुल 25 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा जा चुका है और आग बुझाने का अभियान जारी है। घटना की अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.