नई दिल्ली: भारत की युवा पहलवान तानिया ने डकार यूथ ओलंपिक 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 75 किलोग्राम बीच रेसलिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही तानिया यूथ ओलंपिक में बीच रेसलिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। गोल्ड मेडल के मुकाबले में उन्हें चीन की मिन झाओ के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, फाइनल में हार के बावजूद उन्होंने सिल्वर मेडल जीता और खास उपलब्धि अपने नाम की।




तानिया ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी की मिया बाउर को 3-1 से हराया। इसके बाद ग्रीस की वासिलिकी करावानू को 3-0 और एस्टोनिया की मेरिली वेस्टर को 4-1 से मात दी। लगातार तीन जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई।




गोल्ड मेडलिस्ट को हरायासेमीफाइनल में तानिया का सामना अमेरिका की मैटिल्डा एन ह्रुबी से हुआ। अमेरिकी पहलवान अंडर-17 बीच रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड जीत चुकी थीं। इसके बावजूद तानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें 3-1 से हराया और फाइनल में पहुंच गईं।




चीन की मिन झाओ से गोल्ड मुकाबले में मिली हारफाइनल में तानिया के सामने चीन की मिन झाओ की चुनौती थी। झाओ पहले ही अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में 69 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीत चुकी थीं। गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने तानिया को 2-1 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तानिया को सिल्वर से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनका यह पदक भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। बीच रेसलिंग ने डकार यूथ ओलंपिक के साथ ही इस प्रतियोगिता में पदार्पण किया है। ऐसे में तानिया का पहला ही मौका भारत के लिए पदक लेकर आया। उनका यह सिल्वर मेडल देश की कुश्ती के लिए एक यादगार उपलब्धि बन गया है।




पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी हैं दमतानिया के लिए यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने 2026 में अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 69 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा इसी साल अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। अब यूथ ओलंपिक में बीच रेसलिंग का सिल्वर जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ा नाम जोड़ लिया है।




भारत के पदकों की संख्या हुई 7तानिया के सिल्वर मेडल के साथ ही डकार यूथ ओलंपिक 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 7 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।



सिल्वर मेडल: तानिया (बीच रेसलिंग), खुशबू राजकभाई दरजादा (जूडो), तन्वी पत्री (बैडमिंटन)।



ब्रॉन्ज मेडल: धिनिधि देसिंघु (तैराकी में दो पदक), तीर्थंक पेगू (तैराकी) और राजकुमारी लांचेनबी चानू (वुशु)।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.